गर्भावस्थाग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां

इस गंभीर बीमारी से हैं पीड़ित, फूलगोभी खाने से कर लें परहेज़

Healthy Diet Tips: मौसमी फल और सब्जियों का सेवन अच्छी सेहत के लिए करना जरूरी माना जाता है। फूलगोभी ऐसी ही एक सब्जी है जिसे न सिर्फ बेहतर स्वाद के लिए पसंद किया जाता है साथ ही इसके सेवन से कई प्रकार के फायदे भी हो सकते हैं। फूलगोभी कई पोषक तत्वों और प्लांट बेस्ड यौगिकों से भरपूर सब्जी है जिसे हृदय रोग और कैंसर सहित कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में फायदेमंद पाया गया है।

World antimicrobial awareness week : Know Antibiotic Resistance Complications And Treatment

फूलगोभी में कैलोरी बहुत कम होती है और यह कई तरह के विटामिन्स और खनिजों से भरपूर सब्जी है। इसमें विटामिन सी, फोलेट और विटामिन-के सहित कई खनिजों की भी मात्रा होती है। पर क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को फूलगोभी का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए? ये सब्जी कुछ प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है। फूलगोभी के क्या साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं इसे जानने से पहले इसके फायदे जान लेते हैं।

समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है फूलगोभी | Healthy Diet Tips

फूलगोभी में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है, जो समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। 100 ग्राम फूलगोभी में 2 ग्राम फाइबर होता है, जो आपकी दैनिक जरूरत का 7% है। फाइबर वाली चीजें आपके पेट में स्वस्थ बैक्टीरिया को पोषण देती हैं जिससे पाचन ठीक रहता है। ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी फाइबर वाली चीजों को फायदेमंद पाया गया है। इसके अलावा फूलगोभी एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन स्रोत है, जो आपकी कोशिकाओं को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाने और क्रोनिक बीमारियों के खतरे को कम करने में फायदेमंद है।

फूलगोभी में अधिक होती है कोलीन की मात्रा | Healthy Diet Tips

फूलगोभी में कोलीन की मात्रा भी अधिक होती है, ये एक आवश्यक पोषक तत्व है जिसका सेवन बहुत से लोग पर्याप्त मात्रा में नहीं करते हैं। 100 ग्राम फूलगोभी में 44 मिलीग्राम कोलीन होता है, जो महिलाओं के लिए पर्याप्त मात्रा का लगभग 10% और पुरुषों के लिए 8% है। शरीर में कोलीन के कई महत्वपूर्ण कार्य हैं। डीएनए को संश्लेषित करने और मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में इससे लाभ पाया जा सकता है। कोलीन मस्तिष्क के विकास और स्वस्थ तंत्रिका तंत्र के लिए भी आवश्यक है।

फूलगोभी के कुछ दुष्प्रभाव भी हैं | Healthy Diet Tips

तमाम स्वास्थ्य लाभ के साथ फूलगोभी के कुछ दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि जिन लोगों को थायरॉइड है उन्हें इससे परहेज करना चाहिए। असल में फूलगोभी टी3 और टी4 हार्मोन के स्तर को प्रभावित कर सकती है, इसलिए इस स्वास्थ्य समस्या के शिकार लोगों को फूलगोभी नहीं खाना चाहिए। फूलगोभी में विटामिन ए, बी और सी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि रोजाना गोभी खाने से कुछ लोगों को पेट फूलने, गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसी तरह गॉलब्लेडर या किडनी में पथरी होने पर भी फूलगोभी खाने से बचना चाहिए।

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?| Healthy Diet Tips

उबली हुई या अच्छी तरह पकी हुई गोभी का ही सेवन करना चाहिए। इसके अलावा एक दिन गोभी खाने के बाद कुछ दिन का अंतराल जरूर रखें। गोभी का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। थायरॉइड जैसी समस्या वाले इससे परहेज करें तो बेहतर रहता है। फूलगोभी में कैल्शियम भी अधिक होता है, जिससे पथरी की परेशानी बढ़ सकती है। सीमित मात्रा में इसका सेवन किया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button