ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां

मुंहासों से हैं परेशान तो इन नुस्खों को आजमाएं जनाब, रातों-रात मिलेगा आराम

Remedies To Reduce Pimples: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो मुंहासे की समस्या से परेशान न रहा हो। ये एक ऐसी परेशानी है, जो हर दूसरे दिन आपके सामने आ सकती है। खराब खान-पान के अलावा बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल से भी चेहरे पर मुंहासे निकलते हैं। ये मुंहासे खासतौर पर उस वक्त निकलते हैं, जब कहीं जाना हो। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको इस्तेमाल करने के बाद एक रात में ही इन मुंहासों को गायब किया जा सकता है। इसके लिए आपको कोई ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इन नुस्खों के इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट कर लें, ताकि आपको किसी तरह की एलर्जी न होने पाए।

khana Khane Ke Baad Kya Nahin Kare | How To Digest Food After Meal | Food Digestion Tips in Hindi

टी ट्री ऑयल | Remedies To Reduce Pimples

इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे के मुंहासे एकदम से गायब हो जाएंगे। विशेषज्ञों की मानें तो इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासों के बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं। इसके लिए आपको बस ये ध्यान रखना है कि इस तेल को आप सीधा अपने चेहरे पर नहीं लगा सकते। इसके लिए एक चम्मच टी ट्री ऑयल में नारियल का तेल मिक्स करना है। अब इसे रात के समय अपने चेहरे पर लगाएं और ऐसे ही सो जाएं। सुबह उठकर इस तेल को अपने चेहरे पर लगाएं।

एलोवेरा जेल | Remedies To Reduce Pimples

यदि आपके चेहरे पर गर्मी की वजह से मुंहासे हो रहे हैं तो अपने चेहरे पर ऐसी चीजें लगानी चाहिए, जिससे त्वचा को ठंडक मिले। इसके लिए एलोवेरा जेल सबसे सही विकल्प है। इसके लिए सबसे पहले ताजे एलोवेरा के पत्ते से जेल निकालें और उसे रात के समय अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे को ठंडक मिलेगी, जिसकी वजह से मुंहासे अपने आप ही कम होने लगेंगे। इससे मुंहासे एकदम से खत्म तो नहीं होंगे लेकिन इसका प्रभाव काफी हद तक कम हो जाएगा।

बर्फ का प्रयोग | Remedies To Reduce Pimples

रातभर में मुंहासे हटाने के लिए ये सबसे अच्छा और सटीक नुस्खा माना जाता है। इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको सिर्फ आइस क्यूब की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए एक सूती कपड़े में आइस क्यूब को बांधकर उसे मुंहासे पर रगड़ें। इस आइस क्यूब से आपतो चेहरे पर मसाज करनी है। इससे जो मुंहासा काफी ज्यादा बाहर की तरफ निकला है, वो काफी हद तक अंदर चला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button