क्या ज्यादा भूख लगना है कोई बीमारी, खाने के बाद भी क्यों करता है और खाने का मन?

हमें स्वस्थ रहने के लिए काफी कम खाने की जरूरत होती है, लेकिन आजकल ज्यादातर लोग ओवर ईटिंग (Over Eating) का शिकार हैं। खाना आपके फिजिकल वर्क पर निर्भर करता है। ज्यादा खाने से शरीर में कई बीमारियां पैदा होती है। वहीं, कुछ लोग तो ऐसे ही जिन्हें बहुत ज्यादा भूख लगती है। ऐसे लोगों को खाना खाने के बाद भी भूख लगती रहती है। अगर आपको भी जरूरत से ज्यादा भूख लगती है तो ये नॉर्मल नहीं है। ऐसा कई बीमारियों के कारण भी हो सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों (Health Expert) के अनुसार, बार-बार भूख लगना नींद कम आने की वजह से हो सकता है। जब आपकी नींद पूरी नहीं होती तो भूख के संकेत देने वाला घ्रेलिन हार्मोन काफी बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में ज्यादा भूख लगती है और बार-बार कुछ खाने का मन करता है। इसलिए, रात में 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।

डायबिटीज की समस्या
शुगर में भी लोगों को भूख ज्यादा लगती है। डायबिटीज होने पर ग्लूकोज सेल्स तक नहीं पहुंच पाता जिसके कारण एनर्जी बनाए रखने के लिए के लिए बार बार खाने का मन करता है। अधिक भूख लगने का कारण हाई शुगर लेवल हाई होने हो सकता है।
थायरॉइड में भी होता है ऐसा
थायरॉइड होने पर भी लोगों को ज्यादा भूख लगती है। ऐसे लोगों को बार-बार खाने का मन करता है। थायरॉइड हॉर्मोन बढ़ने पर हाइपरथाइरॉयडिज्म हो जाता है। इसमें मरीज को पेट खाली लगता है, जिससे खाने का मन करने लगता है।
यह भी पढ़ें: किन कारणों से होती है हाथ-पैर में कंपन, थकान और कमजोरी? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
प्रोटीन की कमी
जो लोग प्रोटीन की कमी से जूझ रहे होते हैं, उन्हें भी जरूरत से ज्यादा भूख लगती है। ऐसे लोगों को बार-बार खाने का मन करता है। प्रोटीन की कमी होने पर वो हार्मोन कम बनता है, जिससे हमें पेट भरे होने का अहसास होता है। ऐसे में ज्यादा भूख लगती है।
स्ट्रेस और गुस्सा भी हो सकता है कारण
गुस्से में या ज्यादा स्ट्रेस होने पर भी लोगों को भूख लगने लगती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब आप ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो शरीर में कार्टिसोल हार्मोन काफी हाई हो जाता है। इस हार्मोन का सीधा असर भूख पर पड़ता है। इसलिए डिप्रेशन, एंग्जायटी में रहने वाले लोग दूसरों के मुकाबले ज्यादा खाते हैं।