डाइट और फिटनेसस्वास्थ्य और बीमारियां

Junk Foods की Craving है कई गंभीर बीमारियों का कारण, इसे तुरंत करें कंट्रोल

जंक फ़ूड सबसे अधिक बैली फैट बढ़ाते हैं। यह जानते हुए भी हम खुद को जंक फ़ूड खाने से रोक नहीं पाते हैं। इस तरह के आहार से मोटापा, हृदय रोग और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं जुड़ी हुई हैं। 5 टिप्स जंक फ़ूड खाने से रोक सकते हैं। यदि आप बहुत अधिक देर तक भूखी रहती हैं, तो आपका पेट मस्तिष्क को संकेत भेजता है कि आपको भोजन की आवश्यकता है। एक नियमित भोजन कार्यक्रम बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। फैड फ़ूड नहीं, बल्कि अपने दैनिक आहार में स्वस्थ भोजन और बहुत सारे फल और सब्जियां शामिल करनी चाहिए।

क्रेविंग को कैसे करें कंट्रोल?

सबसे पहले ये करें
सोडा, स्पोर्ट्स ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक या मीठी चाय जैसे स्वीट ड्रिंक से वजन बढ़ सकता है। फ्लूइड कैलोरी भी वजन बढ़ाते हैं। जब लोग एक गिलास नियमित कोला पीते हैं, तो वे केवल थोड़ा कम खाना खाते हैं, लेकिन कैलोरी इंटेक तो बढ़ जाती है इसलिए हमेशा ज़ीरो-कैलोरी पानी या ड्रिंक पिएं।

पौष्टिक और कम कैलोरी वाले स्नैक्स का सेवन करें
क्या आपको भोजन के बीच भूख लगती है? ह्यूमस के साथ ताजे फल या सब्जी स्टिक का एक टुकड़ा स्नैक के रूप में लेने का प्रयास करें। उन खाद्य पदार्थों की पहचान करें, जिन्हें आप रुचि से खातीहैं। इससे जंक फूड की लालसा नहीं रह जायेगी। ऐसे फ़ूड खाएं, जो कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ हों। जिनमें वसा, नमक या चीनी भी कम हो। दो भोजन के इंटरवल के बीच खाए गए हेल्दी स्नैक से पेट और मस्तिष्क संतुष्ट हो पाता है।

तनाव मैनेज करें
उन भावनात्मक कारणों पर ध्यान देने के लिए समय निकालें, जो स्वादिष्ट जंक फूड खाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। टहलने जाएं, किसी दोस्त को बुलाएं, कुछ ध्यान करने का प्रयास करें या अपनाध्यान भटकाएं। तनावपूर्ण माहौल के कारण खाने का मन करता रहता है। इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ जा सकता है। यह ऊर्जा स्तर और हृदय स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर देता है। जब हम तनावग्रस्त होते हैं, तो हमें पानी पीना चाहिए और पौष्टिक भोजन लेना चाहिए, ताकि हमारा शरीर स्वस्थ और संतुलित रहे।

भरपूर नींद लें
हार्वर्ड हेल्थ की स्टडी बताती है कि जिन लोगों को पांच दिनों तक रात में केवल चार घंटे सोने दिया गया, उन्होंने अधिक खाया और उनका वजन बढ़ गया। प्रतिभागियों ने भूख लगने पर हाई कार्बोहाइड्रेट या हाई वसा वाले खाद्य पदार्थ खाये। इसलिए हर रात 7-8 घंटे की नींद लेने का प्रयास करें। प्रत्येक रात 3-4 घंटे की कम नींद से वयस्कों के लिए स्वास्थ्य जोखिम बढ़ जाते हैं। अधिक खाने से वजन बढ़ता है, थकान महसूस होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button