ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीज

Katha Benefits: सेहत का खजाना है पान में लगने वाला कत्था, जानिए इसके बड़े फायदे

Katha Benefits: कत्था केवल पान का स्वाद बढ़ाने वाला घटक नहीं, बल्कि एक प्राचीन औषधि भी है, जिसे आयुर्वेद में सेहत का खजाना माना जाता है। यह अपने औषधीय गुणों के कारण शरीर को भीतर और बाहर से मजबूत बनाता है। कत्था, खैर की पेड़ की लकड़ी से निकाला जाता है। यही नहीं, कत्था लाल और सफेद रंग का होता है। यह मुंह को लाल करने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। तो आइए जानते हैं इसके चमत्कारी फायदों के बारे में।

Sleeping With Pillow | Pillow ke Sath Sone Ke Fayde | Pillow Ke Sath Sone Ke Nuksan

मुंह की सेहत | Katha Benefits

  • कत्था एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो मुंह में बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है।
  • मसूड़ों को मजबूत बनाता है और पायरिया जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
  • दांतों में दर्द और सड़न को रोकने में सहायक होता है।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद | Katha Benefits

  • यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखता है और एसिडिटी की समस्या को कम करता है।
  • डायरिया और पेचिश जैसी बीमारियों में लाभकारी होता है।

त्वचा के लिए लाभकारी | Katha Benefits

  • त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
  • घाव को तेजी से भरने में सहायक होता है और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण जलन व खुजली को कम करता है।

गले और खांसी में राहत | Katha Benefits

  • गले की खराश, सूजन और खांसी में कत्थे का उपयोग लाभदायक होता है।
  • आयुर्वेद में इसे कफ नाशक माना जाता है।

डायबिटीज में सहायक | Katha Benefits

  • यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • शरीर में इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाने में सहायक होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button