डाइट और फिटनेसपोषणस्वास्थ्य और बीमारियां

शहद के सेवन का सही तरीका और तासीर के बारे में जानिए

Benefits of Honey: शहद (Honey) को पुराने जमाने से सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। शहद की तासीर और इसका सेवन करने के सही तरीके के बारे में जानना जरूरी है। स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों के अनुसार, शहद आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है। जो लोग रेगुलरली सही मात्रा में और सही तरीके से शहद को अपने डाइट प्लान में शामिल करते हैं, वो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को पैदा होने से रोक सकते हैं।

शहद की तासीर

औषधीय गुणों से भरपूर शहद की तासीर गर्म होती है। यही वजह है कि शहद को अक्सर सर्दियों के मौसम में कंज्यूम करने की सलाह दी जाती है। अब क्योंकि शहद की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए, वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर पड़ सकता है। शहद को ज्यादा कंज्यूम करने से गट हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

शहद के सेवन का सही तरीका

ज्यादातर लोग एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाकर पीते हैं। सुबह-सुबह इस तरह से पोषक तत्वों से भरपूर शहद को कंज्यूम करना न केवल आपकी गट हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, बल्कि आपकी वेट लॉस जर्नी को भी आसान बना सकता है। इसके अलावा, गले की खराश को दूर करने के लिए और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सीधे एक स्पून शहद का सेवन किया जा सकता है।

सेहत के लिए फायदेमंद

शहद में मौजूद पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकती है। खांसी-जुकाम, गले की खराश और इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर गट हेल्थ को सुधारने और वेट मैनेजमेंट तक, शहद काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। शहद ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ आपके दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने में भी असरदार साबित हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button