ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Lemon With Pudina: इस बेजोड़ कॉम्बिनेशन से मिलेंगे फायदे ही फायदे, जानें कैसें करें सेवन

Lemon With Pudina: जब भी आप शरीर को डिटॉक्स करने की बात करते हैं या गर्मी के भयंकर प्रकोप से बचने की कोशिश करते हैं तो नींबू और पुदीना का कॉम्बिनेशन लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। नींबू में पर्याप्त रूप से विटामिन सी पाया जाता है और पुदीना प्राकृतिक रूप से ठंडक प्रदान करने में मदद करता है। इसलिए गर्मी के मौसम में खासतौर से इसका इस्तेमाल बढ़ जाता है। आइये जानते हैं नींबू और पुदीना के इस बेहतरीन कॉम्बिनेशन के क्या फायदे हैं।

नींबू पुदीना साथ खाने के फायदे | Lemon With Pudina

पाचन तंत्र को मजबूत करता है (Lemon With Pudina) नींबू आपके शरीर में जाकर पाचन रस को सक्रिय करता है जिससे खानी जल्दी पच जाता है वहीं पुदीना में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो अपच, एसिडिटी या पेट की किसी भी समस्या में फायदेमंद होते हैं। इन दोनों के कॉम्बिनेशन से बहुत फायदे हो सकते हैं इसलिए एक्सपर्ट ये सलाह देते हैं कि पाचन को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से सुबह खाली पेट में गुनगुने पानी में थोड़ा नींबू का रस और पुदीना मिलाकर फिर इसका सेवन करें।

शरीर को डिटॉक्स करता है (Lemon With Pudina)आजकल हमारी जीवनशैली जिस तरह की होती जा रही है ऐसे में शरीर में विषाक्त पदार्थों का जमा हो जाना बहुत सामान्य सी बात है। जब आप नींबू और पुदीना के बेजोड़ कॉम्बिनेशन का सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर को अंदर से साफ करता है। इससे आपका लिवर भी बेहतर रूप से कार्य करने लगता है और शरीर में मौजूद सभी हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं जिसे डिटॉक्सीफिकेशन कहते हैं और आयुर्वेद में इसे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी बताया गया है।

वजन कम करने में सहायक (Lemon With Pudina) जिनका वजन ज्यादा है और वह इसे कम करना चाहते हैं तो नींबू और पुदीना का बेहतरीन कॉम्बिनेशन उसके लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से आपका मेटाबॉलिज़्म तेज होता है जिससे शरीर में फैट नहीं जमा होता है। इसके सेवन से ज्यादा भूख नहीं लगती है और आपको वजन कम करने में मदद मिलती है।

स्किन को ग्लोइंग बनाता है (Lemon With Pudina)नींबू में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व मौजूद होते हैं जिससे आपकी त्वचा अपेक्षाकृत अधिक साफ़ हो जाती है और ग्लो करने लगती है। पुदीना में मौजूद तत्व आपकी स्किन को प्राकृतिक रूप से ठंडक प्रदान करते हैं और कील मुहांसों को ठीक करता है।

इम्यूनिटी को मजबूत करता है (Lemon With Pudina) नींबू और पुदीना में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिससे आपकी इम्युनिटी बूस्ट होती है। विटामिन C के कारण यह सर्दी-जुकाम से आपको सुरक्षा प्रदान करता है। वहीं पुदीना आपके शरीर को ठंडा रखता है और रोगों से लड़ने में मदद करता है।

शरीर को ठंडक और ताजगी देता है (Lemon With Pudina) गर्मियों में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है और ऐसे में जब आप नींबू-पुदीना का पानी पीते हैं तो शरीर ठंडा हो जाता है और डिहाइड्रेशन की समस्या भी दूर हो जाती है।

सांसों की दुर्गंध दूर करता है (Lemon With Pudina) पुदीना के सेवन से आपको ताजगी महसूस होती है और इसका प्रयोग आप नैचुरल माउथ फ्रेशनर की तरह कर सकते हैं। इससे सांसों की दुर्गंध समाप्त हो जाती है और आपकी सांसे एकदम ताजा हो जाती है।

नींबू पुदीना साथ कैसे खाएं | Lemon With Pudina

नींबू और पुदीना साथ में लेने का बेस्ट तरीका है कि आप 1 गिलास पानी में आधा नींबू का रस निकालकर डाल दें। उसमें थोड़े पुदीना के पत्ते क्रश करके डाल दें। अब दोनों चीजों को मिक्स करके पी लें। आप चाहें तो नींबू और पुदीना को सलाद में डालकर या चटनी में डालकर भी खा सकते हैं। इसे खाते ही पेट को ठंडक मिलेगी।

Weight Loss Tips in Hindi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button