गर्मी में भी फट रहे हैं होंठ, आराम पाने के लिए इस्तेमाल करें ये चीज़ें

Summer Skin care Tips in Hindi: सर्दियों में होंठ फटना तो बेहद आम बात है, लेकिन जब गर्मी में भी होंठ फटते हैं, तो ये चिंता का विषय हो जाता है। लेकिन आज के समय में तेज धूप, प्रदूषण और अन्य परेशानियों की वजह से ज्यादातर लोग होंठों के फटने से परेशान हैं। यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिनके होंठ गर्मी में फट रहे हैं तो कुछ चीजों का इस्तेमाल करके आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। यहां हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी इस परेशानी से आतान तरीके से राहत पा सकें।
नारियल के तेल का इस्तेमाल | Summer Skin care Tips in Hindi
यदि आपके होंठ फटना बंद नहीं हो रहे हैं तो आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्व आपके होंठों को सूखने से बचाते हैं। इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है। इस्तेमाल के लिए केवल रात के समय में होंठों पर नारियल का तेल लगाएं और ऐसे ही सो जाएं।
शहद के इस्तेमाल से मिलेगी राहत | Summer Skin care Tips in Hindi
शहद के इस्तेमाल से आपको फटे हुए होंठों से राहत मिलेगी। इसके इस्तेमाल के लिए होंठों पर शहद की पतली सी लेयर लगाएं। 10 से 15 मिनट तक इसे ऐसे ही होंठों पर लगा रहने दें और फिर हल्के हाथ से पोंछ लें। हल्के हाथ से पोंछने के बाद होंठों पर मॉइश्चराइजर लगाएं और सो जाएं।

एलोवेरा से भी मिलेगा आराम | Summer Skin care Tips in Hindi
एलोवेरा का पौधा तो लगभग हर घर में होता है। ऐसे में आप इसके इस्तेमाल से भी अपने फटे हुए होंठों को सही कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए रात के समय एलोवेरा जेल को होंठों पर लगाएं और फिर कुछ ही दिनों में इसका असर देखें।
गुलाब जल से होंठ रहेंगे हाइड्रेट | Summer Skin care Tips in Hindi
गर्मी के मौसम में घर-घर में गुलाब रख रखा रहता है। ऐसे में आप इसके इस्तेमाल से भी फटे होंठों को ठीक कर सकते हैं। इसके लिए कॉटन बॉल पर डालकर होंठों पर हल्के से लगाएं। ये नुस्खा आपके होंठों को हाइड्रेट रखने में मदद करेगा।
होंठों की हालत सुधारने में मददगार है ग्लिसरीन | Summer Skin care Tips in Hindi
इस मौसम में भी ग्लिसरीन आपके होंठों की हालत सुधारने में मदद करेगा। ग्लिसरीन को थोड़ा सा शहद के साथ मिलाकर होंठों पर लगाएं और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। फिर इसे पोंछ लें। इससे भी आपको फायदा दिखेगा।

मॉइस्चराइजर के रूप में इस्तेमाल कीजिए घी | Summer Skin care Tips in Hindi
गर्मियों में आप घी को मॉइस्चराइजर के रूप में भी यूज कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से होंठ कोमल और नर्म बन जाते है। घी होंठों को नमी प्रदान करता है। इसको आप रात में लगाकर सो सकते हैं।