Blood Pressure कंट्रोल न रहना हो सकता है जानलेवा, हो जाइए सावधान

How To Keep Blood Pressure Control: हृदय रोगों के मामले जिस तरह से दुनियाभर में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, इसको लेकर सभी लोगों को कम उम्र से ही बचाव के उपाय शुरू कर देने चाहिए। हृदय की सेहत का ख्याल रखने के लिए सबसे जरूरी है ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखना। हृदय द्वारा पंप किए गए खून का जो दबाव धमनियों की दीवारों पर पड़ता है वही ब्लड प्रेशर है। यह अगर लगातार या अक्सर सामान्य सीमा (120/80 mmHg) से ऊपर या नीचे बना रहता है, तो शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि लंबे समय बने रहने वाले अनियंत्रित ब्लड प्रेशर की समस्या शरीर के कई अंगों को धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त करने लगती है।
हाई बीपी ‘साइलेंट किलर’ है | How To Keep Blood Pressure Control
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, हर साल दुनियाभर में लगभग 7.5 मिलियन लोगों की मौत हाई ब्लड प्रेशर और इसके कारण होने वाली समस्याओं के कारण होती है। वहीं अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, हाई बीपी ‘साइलेंट किलर’ है क्योंकि यह धीरे-धीरे शरीर को अंदर से खराब करने लगती है। ब्लड प्रेशर बढ़ने की ही तरह से लो बीपी भी खतरनाक है, इसका मस्तिष्क के कार्यों पर सीधा प्रभाव पड़ता है, खासकर उम्रदराज लोगों में। इसलिए जरूरी है कि आप वे सभी उपाय करते रहे जिससे ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ने या कम न होने पाए।
ब्लड प्रेशर हाई रहने के क्या नुकसान हैं? |How To Keep Blood Pressure Control
- जिन लोगों का ब्लड प्रेशर अक्सर सामान्य से अधिक बना रहता है उन्हें कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।
- रक्तचाप का लगातार हाई बने रहने से दिमाग की नसें फट सकती हैं या उनमें ब्लॉकेज हो सकता है जिससे स्ट्रोक की आशंका बढ़ जाती है।
- हाई ब्लड प्रेशर किडनी की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है जिससे वे अपना काम ठीक से नहीं कर पातीं। इससे किडनी फेलियर तक हो सकता है।
- ब्लड प्रेशर अगर लंबे समय तक अनियंत्रित रहे तो आंखों की रेटिना की रक्त वाहिकाएं प्रभावित होती हैं जिससे नजर कमजोर होने या स्थायी रूप से आंखों की रोशनी जाने का खतरा होता है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ? | How To Keep Blood Pressure Control
हृदय रोग विशेषज्ञ कहते हैं, सही ढंग से नियंत्रित न होने या लगातार रक्तचाप कम या ज्यादा बना रहना जानलेवा हो सकता है। इसलिए चिकित्सकीय सलाह का पालन जरूर करें। भारत में अनुमानित 220 मिलियन (22 करोड़) लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं, जिनमें से केवल 12 प्रतिशत ही अपने रक्तचाप को नियंत्रित रख पाते हैं। सही उपचार और जीवनशैली में बदलाव करके इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
अनियंत्रित ब्लड प्रेशर ठीक नहीं | How To Keep Blood Pressure Control
रक्तचाप बढ़ने की समस्या के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें आहार में गड़बड़ी, शारीरिक निष्क्रियता और धूम्रपान मुख्य हैं। इसके अलावा यह आनुवंशिक कारणों से भी हो सकता है। कई बार उच्च रक्तचाप बिना लक्षणों के भी हो सकता है और किसी भी उम्र का व्यक्ति इससे प्रभावित हो सकता है। अगर आपका रक्तचाप अनियंत्रित रहता है तो इससे हृदय ही नहीं कई अन्य अंगों जैसे लिवर, किडनी, पाचन, मस्तिष्क को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए घर पर रक्तचाप की निगरानी जरूर करें और समय-समय पर जांच कराते रहें।

खान-पान में कर लें सुधार | How To Keep Blood Pressure Control
फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, कम वसा वाले डेयरी उत्पादों और लीन प्रोटीन से भरपूर आहार का सेवन करना ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मददगार हो सकता है। इसके अलावा सीमित मात्रा में नमक खाने की सलाह दी जाती है। सप्ताह में 5 दिन कम से कम 30 मिनट तक शारीरिक गतिविधियां जरूर करें और वजन को नियंत्रित रखें। धूम्रपान और अल्कोहल से परहेज करना ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए सबसे आवश्यक है। इसके साथ तनाव भी आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा देती है, इसके लिए योग या ध्यान का अभ्यास करें।
