ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Measles: अमेरिका में बढ़ रहा इस वायरस का खतरा, शरीर में दिखाई देने वाले कुछ लक्षणों से सावधान!

Measles outbreak in America: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका में अचानक एक खतरनाक वायरस ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। अमेरिका के 20 राज्यों में मीजल्स यानी खसरा के 733 मामले सामने आए हैं। इन राज्यों में एरिजोना, कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा का नाम भी शामिल है। अमेरिका के नागरिकों को खसरा का टीकाकरण कराने की सलाह दी जा रही है। आइए खसरा यानी मीजल्स की वजह से शरीर में दिखाई देने वाले कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानते हैं।

  • खसरा के मुख्य लक्षण (Measles outbreak in America) खसरा के लक्षणों की बात की जाए, तो तेज बुखार मीजल्स के मुख्य लक्षणों में से एक हो सकता है। इसके अलावा अगर आपको श्वसन संबंधी लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो भी आपको सावधान हो जाना चाहिए। लगातार सूखी खांसी होने पर और नाक बहने पर आपको तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए और अपनी जांच करवा लेनी चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

  • करें नजरअंदाज (Measles outbreak in America) आंखों का लाल होना और आंखों से पानी आना यानी कंजंक्टिवाइटिस की समस्या भी खसरा की तरफ इशारा कर सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खसरा से जूझ रहे मरीजों के मुंह के अंदर दाने निकल सकते हैं या फिर गालों के अंदर की तरफ छोटे-छोटे सफेद धब्बे दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा ध्यान रहे कि बुखार के लगभग 3-5 दिन बाद, लाल चकत्ते चेहरे और गर्दन से शुरू होकर नीचे की तरफ भी फैल सकते हैं।

  • गौर करने वाली बात (Measles outbreak in America) हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक खसरे के लक्षण आमतौर पर संक्रमण के 7 से 14 दिनों के बाद शरीर में डेवलप होते हैं। थकान बने रहना, गले में खराश होना और भूख कम लगना, इस तरह के लक्षण भी खसरा यानी मीजल्स का संकेत साबित हो सकते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि अगर आपको ये सारे लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं, तो समझ जाइए कि आपके शरीर में कुछ न कुछ गड़बड़ चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button