स्वास्थ्य और बीमारियां

Meditation खाली पेट करना चाहिए या नहीं? जानिए इसे करने का सही समय और तरीका

मेडिटेशन जहां हमारे दिमाग को ठंडा करता है तो वहीं, विचारों की गति को बेहतर बनाता है। मेडिटेशन (Meditation) से होता ये है कि आपकी मानसिक स्थिति बेहतर होती है, नींद के नियमन में भी मदद मिलती है और आप विचारों को कंट्रोल कर पाते हैं। मगर, मेडिटेशन करने का भी अपना एक तरीका और समय है।

दरअसल, बिना नियम फॉलो किए अगर मेडिटेशन करते हैं तो आपको इससे वो फायदा नहीं मिलेगा, जोकि आप नियम के साथ इसे करने से पा सकते हैं। आज के इस लेख में जानेंगे कि मेडिटेशन किस समय करना चाहिए और इसे करने का सही तरीका क्या है…

मेडिटेशन करने का सही समय (Right Time for Meditation)

मेडिटेशन आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन ये आपको सुबह करना चाहिए। दरअसल, सबसे पहले तो सुबह आपके फ्रेश होने के साथ आपके आस-पास का माहौल फ्रेश होता है और शोर कम रहता है। इसके अलावा इस समय आपके पास काम की भी कमी होती है, जिससे मन का भटकाव कम होता है और आप शांति से मेडिटेशन कर पाते हैं। साथ ही इस समय इसका असर आपके शरीर पर भी अधिक होता है।

आपको हर दिन करीब 20 से 30 मिनट मेडिटेशन करना चाहिए। ऐसा करना आपकी एकाग्रता को बढ़ाता है और इससे आपको शांत होने में मदद मिलती है। हालांकि, आप दिनभर में 3 बार 10-10 मिनट के अलग-अलग सेशन में भी मेडिटेशन कर सकते हैं।

मेडिटेशन करने का सही तरीका

आपको मेडिटेशन करते समय किसी छोटे शब्द का चुनाव करना चाहिए, जिसे बोलते समय एक प्रकार की वाइब्रेशन क्रिएट हो। जैसे कि ऊं…. तो आप अगर मेडिटेशन में ये नहीं करते हैं तो इसकी शुरुआत करें। इस तनावपूर्ण जीवन में आप बेहतर महसूस करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button