ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Headache In Morning: सुबह उठने पर हो रहे सिरदर्द को न करें इग्नोंर, पड़ सकता है इसका गंभीर प्रभाव!

बदलती जीवनशैली और गलत खानपान का असर अब बच्चों और युवाओं की सेहत पर तेजी से दिखने लगा है. मोबाइल, टीवी और वीडियो गेम्स में घंटों समय बिताने वाले बच्चों के शरीर में ऐसे बदलाव नजर आने लगे हैं जो कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकते हैं. गर्दन पर मोटी और काली सिलवटें दिखाई देना

Headache In Morning: कई लोगों को सुबह उठते ही सिरदर्द होता है. यह दर्द हल्का या तेज़ हो सकता है, जिससे दिन की शुरुआत खराब हो सकती है. सुबह का सिरदर्द हमेशा थकान की वजह से नहीं होता इसके कई अंदरूनी कारण हो सकते हैं. अगर इसका इलाज न किया जाए, तो इससे काफी परेशानी हो सकती है. नींद की कमी या अधूरी नींद सुबह के सिरदर्द का एक बड़ा कारण है. रात में पर्याप्त नींद न मिलना, बार-बार नींद टूटना, या देर रात तक मोबाइल फोन और लैपटॉप इस्तेमाल करने से दिमाग पर स्ट्रेस बढ़ता है. नतीजतन, सुबह उठने पर अक्सर सिरदर्द हो जाता है.

तनाव और मानसिक दबाव भी सुबह सिरदर्द का कारण बन सकते हैं। जब कोई व्यक्ति तनाव में होता है, तो उसकी मांसपेशियां अकड़ जाती हैं. इससे खून का बहाव कम हो जाता है और टेंशन वाला सिरदर्द हो सकता है. माइग्रेन से ग्रसित लोगों में सुबह सिरदर्द होना आम है. इसके पीछे नींद की कमी, खाली पेट सोना या मौसम में बदलाव माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं, जिससे सुबह उठने पर तेज़ दर्द होता है.

स्लीप एपनिया के बारे में जानिए | Headache In Morning

स्लीप एपनिया भी एक बड़ा कारण है. इस स्थिति में, सोते समय सांस बार-बार रुक जाती है. इससे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और जागने पर सिरदर्द, चक्कर आना और भारीपन महसूस हो सकता है. ज़ोर से खर्राटे लेना भी इसका एक लक्षण हो सकता है. डिहाइड्रेशन की वजह से सुबह सिरदर्द हो सकता है. रात में पर्याप्त पानी न पीने से ब्लड वेसल्स सिकुड़ सकती हैं. इससे दिमाग तक पहुंचने वाले ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है और सिरदर्द हो सकता है.

शराब या कैफीन पीने से भी सुबह सिरदर्द हो सकता है. रात में शराब पीने से नींद की क्वालिटी खराब हो सकती है. इसके अलावा, ज़्यादा कैफीन का सेवन अचानक बंद करने से भी सिरदर्द हो सकता है. अगर आपको हर सुबह सिरदर्द होता है, या अगर सिरदर्द बहुत ज़्यादा होता है या इसके साथ चक्कर आना, सांस लेने में दिक्कत या धुंधला दिखना जैसी समस्याएं होती हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

Shalgam: सर्दी में इस सब्जी को खाने से शरीर को मिलेंगे 3 चमत्कारी फायदे, जानकर हो जायेंगे हैरान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button