Most Dangerous Cancer: कौन सा कैंसर है सबसे खतरनाक, जानकर हो जाएंगे हैरान

Most Dangerous Cancer: जितनी जल्दी कैंसर का पता चल जाए, मरीज की जान बचाना उतना आसान हो जाता है। क्योंकि, कैंसर एक खतरनाक बीमारी है, जिसमें देरी के लिए समय नहीं है। Cancer का खतरा उसकी स्टेज को लेकर बढ़ता और कम होता है। हालांकि, फिर भी कुछ लोगों के मन में कुछ खास कैंसर को लेकर डर ज्यादा बना हुआ है, जैसे- ब्लड कैंसर को लोग ज्यादा खतरनाक मानते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो कोई एक सबसे खतरनाक कैंसर नहीं है, लेकिन पैंक्रियाटिक कैंसर (अग्नाशय), लिवर कैंसर, छोटी कोशिका फेफड़ों का कैंसर (SCLC) और ग्लियोब्लास्टोमा यानि दिमाग का कैंसर सबसे घातक माने जाते हैं।
5 साल तक जीवित रहने की दर (सर्वाइवल रेट)
पैंक्रियाटिक कैंसर (Pancreatic Cancer)- इसमें मरीज के 8.3 से लेकर 13% प्रतिशत बचने की संभावना रहती है। औसतन देखा जाए तो 10% मरीज की जान अर्ली स्टेज में बचाई जा सकती है।
लिवर कैंसर (Liver Cancer)- मरीज की जान बचने का करीब 13.4 प्रतिशत का औसत है।
ग्लियोब्लास्टोमा (Glioblastoma)- दिमाग के कैंसर में 12.9% और औसत जीवनकाल 12-18 महीने हो सकता है।
छोटी कोशिका फेफड़ों का कैंसर (SCLC)- इसमें मरीज के बचनी की संभावना 7% से भी कम होती है।
एसोफेजियल कैंसर (ग्रासनली)- इसमें मरीज की जान 16.3 प्रतिशत तक बचने की संभावना रहती है।
यह भी पढ़ें: अच्छे स्वास्थ्य के लिए हाइजीन जरूरी, घर पर रखी इन चीजों को बदलते रहना चाहिए
समय पर कैंसर की जांच जरूरी
कैंसर (Cancer) के खतरे को कम करने और लंबी जिंदगी जीने का सिर्फ एक ही तरीका है कि समय पर कैंसर की जांच कराएं। कैंसर के लक्षणों के बारे में जानें और अगर जरा भी संदेह हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से इस बारे में बात करें। जितनी जल्दी कैंसर का पता चल जाएगा, मरीज का इलाज शुरू हो जाएगा और उसकी जान बचाने की संभावनाएं भी बढ़ जाएंगी। अगर परिवार में कैंसर की हिस्ट्री रही है तो समय-समय पर अपनी जांच कराते रहना आपके लिए बहुत जरूरी है।




