Oxygen: सांस लेने में परेशानी, जानिए तुरंत कैसे बढ़ाएं शरीर में ऑक्सीजन लेवल


How To Increase Oxygen Level: शरीर में सही ऑक्सीजन की मात्रा होना बहुत जरूरी है। इससे शरीर की कोशिकाएं, टिशूज और अंग सुचारू रूप से काम कर पाते हैं। अगर ऑक्सीजन की कमी हो जाए तो इसे हाइपोक्सिमिया कहते हैं। ऐसी स्थिति में सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है। ऐसा लगता है कि सांस कम आ रही है। आपको थकान, चक्कर आना, असहज महसूस हो सकता है। लंबे समय तक ऑक्सीजन की कमी होने से न सिर्फ सांस लेने में तकलीफ होती है बल्कि इससे हमारे अंगों को भी नुकसान हो सकता है। यदि आपके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम हो रहा है तो इसे बढ़ाने के लिए तुरंत कुछ प्राकृतिक उपाय कर सकते ैहं।
ऑक्सीजन का लेवल क्या होना चाहिए? | How To Increase Oxygen Level
हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर के सभी अंगों तक पहुंचाती हैं। एक नॉर्मल इंसान का ऑक्सीजन लेवल (SpO₂) 95% से 100% के बीच होना चाहिए। लेकिन अगर आपका ऑक्सीजन लेवल 90% से नीचे आ गया है तो इसे ठीक नहीं माना जा सकता है। आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
ऑक्सीजन का स्तर क्यों महत्वपूर्ण है? | How To Increase Oxygen Level
लाल रक्त कोशिकाएं फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर के बाकी हिस्सों तक पहुंचाती हैं। सामान्य ऑक्सीजन संतृप्ति स्तर (SpO₂) 95% से 100% के बीच होता है। यदि यह 90% से नीचे गिर जाता है, तो यह किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
ऑक्सीजन की कमी और सांस लेने में परेशानी क्यों होती है? | How To Increase Oxygen Level
इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन कुछ मुख्य कारण हैं जैसे फेफड़ों की बीमारी अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया होना। इसके अलावा ज्यादा ऊंचाई वाली जगह पर ऑक्सीजन कम होने लगता है। शरीर में खून की कमी, पोषण की कमी, एंग्जाइटी, डिप्रेशन, सांस से जुड़े संक्रमण भी इसका कारण हैं।
ऑक्सीजन की कमी के लक्षण | How To Increase Oxygen Level
-
-सांस लेने में कठिनाई
-
-तेज सांस लेना
-
-भ्रम या चक्कर आना
-
-नीले होंठ या उंगलियों के सिरे
-
-तेज हार्ट बीट
-
-थकान
ऑक्सीजन बढ़ाने के उपाय | How To Increase Oxygen Level
-
गहरी सांस लें (How To Increase Oxygen Level)– अगर आपको ऑक्सीजन की कमी महसूस हो रही है तो किसी खुली जगह पर जाएं और गहरी सांस लें। गहरी सांस लेने से फेफड़ों की क्षमता और ऑक्सीजन लेने क्षमता में सुधार आता है। इसके लिए आराम से बैठ जाएं लेट जाएं, एक हाथ अपनी छाती पर और दूसरा हाथ अपने पेट पर रखें और नाक से गहरी सांस लें। होंठों को सिकोड़कर धीरे-धीरे सांस बाहर छोड़ें। ऐसा 10 मिनट तक दोहराएं।
-
भरपूर पानी पीएं (How To Increase Oxygen Level)– शरीर में जब ऑक्सीजन की कमी महसूस हो तो पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी पीने से फेफड़ों में जमा बलगम लूज होता है और सांस लेना आसान हो जाता है। 1 गिलास नॉर्मल पानी पीने से कुछ देर के लिए तुरंत राहत मिल जाएगी। प्रतिदिन 8-10 गिलास पानी पीने की कोशिश करें।
-
हल्की वॉक या व्यायाम करें (How To Increase Oxygen Level)– सांस लेने में परेशानी होने पर हल्की फिजिकल एक्टिविटी करें। इससे ऑक्सीजन के लेवल में सुधार आएगा। थोड़ा टहल लें, हल्की स्ट्रेचिंग कर लें या फिर हल्का योग कर लें। इससे सांस लेने में हो रही परेशानी थोड़ी कम हो जाएगी।
-
ऑक्सीजन बढ़ाने वाला भोजन (How To Increase Oxygen Level)– कुछ चीजें खाने से ऑक्सीजन की कमी दूर हो सकती है। इसके लिए आयरन से भरपूर चीजें जैसे पालक, दालें, रेड मांस खा सकते हैं। इससे रेड ब्लड सेल्स को ऑक्सीजन ले जाने में मदद मिलती है। इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें जैसे बेरीज, नट्स, डार्क चॉकलेट खाने से फेफड़ों का काम बेहतर होता है।
-
अनुलोम–विलोम करें (How To Increase Oxygen Level)– जब भी कभी ऐसा महसूस हो कि ऑक्सीजन की कमी हो रही है तो कुछ देर के लिए अनुलोम विलोम करें। मेडिटेशन करें और दिमाग को शांत करने की कोशिश करें। खुद को तनाव से दूर रखें। कोई रिलेक्सिंग म्यूजिक सुनें। हल्की स्ट्रेचिंग कर लें।




