ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसस्वास्थ्य और बीमारियां

ठंड के मौसम में ज्‍यादा बिकता है पपीता, जानिए सर्दियों में इसका सेवन करना सही है या नहीं?

Benefits of Papaya in Winter: पपीता (Papaya) एक ऐसा फल है, जो पूरे साल भर बाजार में बिकता है। मगर, सर्दियों में इनकी बिक्री ज्यादा होती है। पपीता को सेहत का खजाना भी कहा जाता है, इसलिए इसका सेवन अन्य फलों की तुलना में ज्यादा किया जाता है। मगर, कई लोगों को ये समझ में नहीं आता कि सर्दियों में पपीता का सेवन करना चाहिए या नहीं? इसके अलावा लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि पपीता की तासीर गर्म होती है या ठंडी। अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो ये आर्टिकल आपके लिए है।

आयुर्वेद के मुताबिक, पपीते की तासीर गर्म होती है। यह स्वभाव से गर्म होने के कारण शरीर में गर्मी पैदा करता है। यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है, जो पाचन क्रिया, लिवर और आंतों के लिए अच्छा माना जाता है। यह वात और कफ दोषों को शांत करने में सहायक होता है। पपीता विटामिन-सी (Vitamin C) से भरपूर होता है। ऐसे में इसका सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम का खतरा भी कम रहता है।

ठंड के मौसम में ज्‍यादा बिकता है पपीता, जानिए सर्दियों में इसका सेवन करना सही है या नहीं?

सर्दियों में पपीते का सेवन करना चाहिए या नहीं?

सर्दियों में पपीते का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। पपीते को सर्दियों के लिए एक अच्छा फल माना जाता है, क्योंकि इसकी गर्म तासीर ठंड के मौसम में शरीर को अंदर से गरमाहट देने में मदद करती है।

यह भी पढ़ें: आपकी गट हेल्थ को बेहतर करते हैं बासी चावल, बस जानिए सेवन का सही तरीका

सर्दियों में पपीता खाने के फायदे | Benefits of Papaya in Winter

पाचन में सुधार: सर्दियों में पाचन अक्सर धीमा हो जाता है, और पपीते में मौजूद एंजाइम और गर्म तासीर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है और कब्ज से राहत दिलाती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे: यह विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो मौसमी बीमारियों, जैसे सर्दी-जुकाम और फ्लू से लड़ने में मदद करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।

डिटॉक्सिफिकेशन: यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायता होता है।

त्वचा और आंखें के लिए: यह विटामिन-ए से भरपूर होता है, जो सर्दियों में त्वचा को स्वस्थ और आंखों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button