ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Parenting Tips: पापा को बच्चे के साथ कभी नहीं करनी चाहिए ये 5 गलतियां, जानिए इसके नुक्सान

Parenting Tips: बच्चे के जीवन में मां जितनी अहम होती है, पिता की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है. पिता बच्चों के लिए ताकत, सुरक्षा और उनके मार्गदर्शक होते हैं. लेकिन अगर पेरेंटिंग में कुछ गलतियां हो जाएं तो पिता खुद अपने बच्चे के भविष्य पर बेहद खराब असर भी डाल सकते हैं. कई बार पिता अनजाने में ऐसी चीजें कर देते हैं, जो बच्चे के लिए नुकसानदेह साबित होती हैं. आइए जान लेते हैं वे 5 बड़ी गलतियां जिन्हें पिता को कभी नहीं करना चाहिए.

पिता को बच्चे के साथ कभी नहीं करनी चाहिए ये 5 गलतियां | Parenting Tips

  • हर समय सिर्फ डांटना (Parenting Tips): सबसे पहली गलती है हर समय सिर्फ डांटना और फटकारना. अगर पिता बच्चों से सिर्फ गुस्से और कठोर शब्दों में ही बात करेंगे तो बच्चा अंदर से डरपोक और असुरक्षित महसूस करने लगता है. वह अपने पिता से खुलकर बात नहीं कर पाता और धीरे-धीरे उसका आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है.

  • काम का तनाव घर पर लाना (Parenting Tips): दूसरी गलती है काम का तनाव घर पर लाना और गुस्सा बच्चों पर निकालना. जब पिता रोज तनाव में रहते हैं और छोटी-छोटी बात पर चिड़चिड़े हो जाते हैं, तो बच्चा उनसे दूर रहना शुरू कर देता है. ऐसे माहौल में बच्चा प्यार और अपनापन महसूस नहीं कर पाता है.

  • अपनी सोच थोप देना (Parenting Tips): तीसरी बड़ी गलती है बच्चों की बात न सुनना और अपनी सोच थोप देना. बच्चे चाहते हैं कि उनकी बात सुनी जाए और उन्हें महत्व दिया जाए. लेकिन अगर पिता हमेशा अपनी ही बात सही मानते रहें, तो बच्चे की अपनी सोच कमजोर पड़ने लगती है और उसका आत्मविश्वास खत्म होने लगता है.

  • बच्चे की तुलना दूसरों से करना (Parenting Tips):चौथी गलती है बच्चे की तुलना दूसरों से करना. ‘देखो वो कितना अच्छा है, तुम क्यों नहीं?’ जैसी बातें बच्चे को तोड़ देती हैं. तुलना से बच्चा खुद को कमजोर, बेकार और अयोग्य समझने लगता है. हर बच्चा अलग होता है, इसलिए तुलना कभी नहीं करनी चाहिए.

  • बच्चों को समय देना (Parenting Tips): पांचवीं गलती है बच्चों को समय न देना और हमेशा फोन या काम में व्यस्त रहना. जब पिता साथ हों लेकिन ध्यान कहीं और हो, तो बच्चा खुद को महत्वहीन महसूस करता है. उसे लगता है कि उसकी जगह पिता के जीवन में नहीं है. यही दूरी आगे चलकर रिश्तों में कमजोरी पैदा कर देती है.

पैरेंटिग कोच कहते हैं, पिता अगर इन गलतियों से बचें, बच्चे से प्यार, सम्मान और समझदारी से पेश आएं, तो बच्चा मजबूत, आत्मविश्वासी और खुशहाल बनता है. अच्छी पेरेंटिंग बच्चे का भविष्य संवार सकती है और पिता इसमें सबसे बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button