WHO ग्लोबल समिट में PM Modi ने किया अश्वगंधा का जिक्र, सेहत के लिए इस औषधि के फायदे जानें

PM Narendra Modi in WHO Global Summit: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के वैश्विक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पारंपरिक चिकित्सा को वो मान्यता नहीं मिलती, जिसकी वो हकदार है। अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए पारंपरिक चिकित्सा को विज्ञान के जरिए जनता का विश्वास जीतना होगा।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। इस शिखर सम्मेलन में आप सभी ने अश्वगंधा का उदाहरण देखा है। सदियों से इसका उपयोग हमारी पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में होता रहा है। कोविड-19 के दौरान इसकी वैश्विक मांग तेजी से बढ़ी और कई देशों में इसका उपयोग शुरू हुआ। भारत अपने शोध और साक्ष्य-आधारित सत्यापन के माध्यम से अश्वगंधा को बढ़ावा दे रहा है।
जब पारंपरिक चिकित्सा की बात होती है, तो एक सवाल स्वाभाविक रूप से सामने आता है।
ये सवाल सुरक्षा और प्रमाण से जुड़ा है।
भारत आज इस दिशा में भी लगातार काम कर रहा है।
यहां इस समिट में आप सभी ने अश्वगंधा का उदाहरण देखा है।
सदियों से इसका उपयोग हमारी पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों… pic.twitter.com/WYu9KLW1oV
— BJP LIVE (@BJPLive) December 19, 2025
पेट के लिए फायदेमंद | Benefits of Ashwagandha
इस जड़ी बूटी को पेट के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर पेट में कीड़े पैदा हो जाएं तो उपचार के लिए इस जड़ी बूटी की मदद ली जा सकती है। अश्वगंधा कब्ज से छुटकारा दिलाने में भी कारगर साबित हो सकती है। कफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी अश्वगंधा का सेवन किया जा सकता है। छाती में दर्द होने पर आप इस जड़ी बूटी को कंज्यूम कर सकते हैं।
गठिया के दर्द से मिलेगी राहत
बता दें कि गठिया के दर्द से राहत पाने के लिए आप अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। अश्वगंधा हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में कारगर साबित हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कमजोरी को दूर करने के लिए भी इस जड़ी-बूटी को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: रात में बंद हो जाती है नाक, इस एक तरीके से दूर हो जाएगी ब्लॉक्ड नोज की समस्या
आंखों के लिए फायदेमंद | Benefits of Ashwagandha
आचार्य श्री बालकृष्ण के अनुसार, अश्वगंधा आंखों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। अश्वगंधा में मौजूद तमाम पोषक तत्व गले के रोग को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। टीबी से जूझ रहे मरीजों को भी अश्वगंधा का सेवन करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इस जड़ी बूटी का सेवन करना बेहद जरूरी है।




