ग्रूमिंग टिप्सपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्वास्थ्य और बीमारियां

होली का रंग खेलने की है तैयारी, अपनी स्किन केयर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Holi 2025: होली का त्योहार रंगों और खुशियों से भरा होता है। लोग रंगों से खूब होली खेलते हैं। बहुत सी जगहों पर आज भी पक्के रंगों से ही होली खेली जाती है। पक्के रंग होली खेलते समय तो खूब प्यारे लगते हैं, लेकिन इन्हें हटाना काफी मुश्किल हो जाता है। कई बार तो रासायनिक रंगों के कारण त्वचा को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खुजली, रैशेज और ड्राइनेस से बचने के लिए होली खेलने से पहले त्वचा पर कुछ प्राकृतिक चीजें लगाना जरूरी है। यहां हम इसी बारे में आपको बताने जा रहे हैं, ताकि आप पर होली का रंग न चढ़े। इन आसान उपायों को अपनाकर आप होली के रंगों को बेफिक्र होकर एंजॉय कर सकते हैं, बिना किसी स्किन प्रॉब्लम के।

Health Tips: Importance Of Salt | Namak Khane Ke Fayde | Namak Na Khane Ke Fayde

नारियल तेल |Holi 2025

  • नारियल तेल त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है, जिससे रंग सीधे स्किन में नहीं समाते।
  • ये त्वचा को हाइड्रेट रखता है और ड्राइनेस से बचाता है। 
  • इसलिए होली खेलने से पहले पूरे शरीर में नारियल का तेल लगाएं।

एलोवेरा जेल | Holi 2025

  • एलोवेरा में सूदिंग और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो होली के रंगों से होने वाली जलन और खुजली को रोकने में मदद करते हैं।
  • कोशिश करें कि ये फ्रेश एलोवेरा का ही इस्तेमाल करें, इससे त्वचा को ज्यादा अच्छा प्रभाव पड़े।

सरसों का तेल | Holi 2025

  • रंगों से त्वचा को बचाने के लिए त्वचा पर सरसों का तेल लगाएं।
  • सरसों का तेल त्वचा पर एक कोटिंग बनाता है, जिससे रंग आसानी से नहीं चिपकते।
  • इसे होली से पहले शरीर पर अच्छी तरह से मालिश करें। 

ऑलिव ऑयल या बादाम तेल | Holi 2025

  • ऑलिव और बादाम तेल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं और उसे पोषण देते हैं। 

सनस्क्रीन लोशन | Holi 2025

  • सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना इस मौसम में काफी जरूरी माना जाता है।
  • ऐसे में जब आप होली खेलने जाएं तो धूप से त्वचा की सुरक्षा के लिए होली खेलने से पहले SPF युक्त सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  • ये टैनिंग और स्किन डैमेज से बचाने में मदद करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button