ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Radish: मूली के साथ इन तीन चीजों के सेवन से करें परहेज, बड़ी समस्या के हो जायेंगे शिकार

पौष्टिक आहार को अच्छी सेहत का मूलमंत्र माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आप जिस तरह की चीजों का सेवन करते हैं सेहत पर उसका सीधा असर होता है। यही कारण है कि सभी लोगों को भोजन की थाली में उन चीजों की मात्रा अधिक रखने की सलाह दी जाती है जिससे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके।

Radish Eating Tips in Hindi: सर्दियों के मौसम में मूली का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह फाइबर, विटामिन सी और कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। बहुत से लोग इस मौसम में मूली खाना पसंद भी करते हैं। पर गलत फूड कंबिनेशन से पाचन तंत्र पर विपरीत असर पड़ सकता है और पेट से संबंधित कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। यह उन लोगों के लिए और भी जरूरी है जो वजन कम करने या बेहतर पाचन के लिए मूली का सेवन करते हैं।

यह जानना बहुत जरूरी है कि मूली की प्रकृति कुछ खाद्य पदार्थों से अलग होती है। ऐसी तीन चीजें हैं जिनका सेवन मूली के साथ बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इनमें से एक कॉम्बिनेशन ऐसा है जिसे लोग रोजाना की डाइट में बिना जाने सेवन करते हैं। इन गलत संयोजनों से न केवल पोषक तत्वों का अवशोषण बाधित होता है, बल्कि यह एसिडिटी, बदहजमी और कब्ज जैसी समस्याओं को भी जन्म दे सकता है।

चाय | Radish Eating Tips in Hindi

मूली के साथ चाय का सेवन करने से बचना चाहिए। मूली का सेवन करने के तुरंत बाद दूध वाली चाय पीने से मेटाबॉलिक स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकते हैं और यह कब्ज, एसिडिटी और बदहजमी को जन्म दे सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि दोनों खाद्य पदार्थों की प्रकृति अलग-अलग होती है, और चाय में मौजूद कैफीन में एसिड होता है, जो मूली के साथ मिलकर गंभीर पेट संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है।

खीरा | Radish Eating Tips in Hindi

यह दूसरा वाला कॉम्बिनेशन है जिसे ज्यादातर लोग अनजाने में करते हैं। मूली और खीरे को अक्सर लोग सलाद के रूप में एक साथ खाते हैं, खासकर वजन कम करने वाले लोग, लेकिन यह कॉम्बिनेशन परेशानी खड़ी कर सकता है। खीरे में एस्कॉर्बेट नामक एंजाइम मौजूद होता है, जो मूली में मौजूद विटामिन सी को अवशोषित कर लेता है। इस तरह इन दोनों खाद्य पदार्थों को एक साथ खाने से आपको विटामिन सी का कोई फायदा नहीं मिलता और इससे बदहजमी हो सकती है।

संतरा | Radish Eating Tips in Hindi

मूली और संतरा का मेल एक और खराब संयोजन है। कुछ मामलों में इन दोनों का एक साथ सेवन करना खतरनाक भी हो सकता है, क्योंकि यह तुरंत पेट दर्द और बदहजमी को ट्रिगर कर सकता है। साथ ही अगर आप लो ब्लड प्रेशर से परेशान हैं, तो मूली का सेवन करने से बचना सबसे अच्छा है, क्योंकि यह ब्लडप्रेशर को और कम कर सकता है।

समय का अंतराल रखें | Radish Eating Tips in Hindi

अगर आपको ऐसे खाद्य पदार्थ खाते हैं, तो मूली और इन चीजों के सेवन के बीच कम से कम 2 से 3 घंटे का अंतराल जरूर रखें। हमेशा कोशिश करें कि भोजन को उसकी प्रकृति के अनुसार खाया जाए, ताकि पाचन तंत्र पर अनावश्यक दबाव न पड़े और आपको उन खाद्य पदार्थों का पूरा पोषण मिल सके।

बदलती जीवनशैली और गलत खानपान का असर अब बच्चों और युवाओं की सेहत पर तेजी से दिखने लगा है. मोबाइल, टीवी और वीडियो गेम्स में घंटों समय बिताने वाले बच्चों के शरीर में ऐसे बदलाव नजर आने लगे हैं जो कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकते हैं. गर्दन पर मोटी और काली सिलवटें दिखाई देना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button