गर्भावस्थाग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Saffron Milk: सेहत के लिए अमृत है केसर वाला दूध, शरीर को मिलेंगे एक से बढ़कर एक पोषक तत्व

Saffron Milk: आपको बता दें कि केसर वाले दूध में एक से बढ़कर एक पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर केसर वाले दूध का सेवन करने की सलाह देते हैं। आइए पहले केसर वाला दूध पीने के कुछ जबरदस्त स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानने के बाद हम आपको ये भी बताएंगे कि औषधीय गुणों से भरपूर केसर वाले दूध को डाइट प्लान में शामिल करने का सही तरीका क्या है।

  • इम्यूनिटी बूस्टर (Saffron Milk) रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए केसर वाले दूध का सेवन किया जा सकता है। अगर आप कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, तो आपको केसर वाला दूध पीना शुरू कर देना चाहिए। इसके अलावा पोषक तत्वों से भरपूर केसर वाला दूध तनाव को कम कर नींद की गुणवत्ता को सुधारने में भी असरदार साबित हो सकता है।

  • मज़बूत बनेगी हड्डियाँ (Saffron Milk): कैल्शियम रिच केसर वाला दूध आपकी बोन हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गट हेल्थ को सुधारने के लिए केसर वाले दूध का सेवन करने की सलाह दी जाती है। औषधीय गुणों से भरपूर केसर वाला दूध पीने के बाद थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं और आप ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।

  • कैसे करना चाहिए सेवन (Saffron Milk) सबसे पहले एक गिलास दूध को गर्म कर लीजिए। अब दूध में केसर के 2-4 धागे एड कर लगभग 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। रात के समय केसर वाला दूध पीना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। केसर वाले दूध के टेस्ट को बढ़ाने के लिए इसमें शहद या फिर मिश्री को मिक्स किया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से केसर वाले दूध का सेवन करना चाहिए वरना सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button