Saffron: साधारण नहीं है केसर, इसका पानी पीने से कम हो सकता है कई बीमारियों का खतरा


Saffron water health benefits: क्या आप भी केसर को रंग और स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला साधारण सा मसाला समझते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। केसर और केसर का पानी आपकी सेहत को सुधारने में काफी ज्यादा असरदार साबित हो सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप हर रोज औषधीय गुणों से भरपूर केसर का पानी पीते हैं, तो आपके शरीर पर क्या-क्या असर पड़ सकता है…
-
कम होगा बीमारियों का खतरा (Saffron water health benefits)– गैस और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए केसर के पानी का सेवन किया जा सकता है। केसर का पानी मूड को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकता है। अगर आप तनाव और चिंता को कम करना चाहते हैं, तो केसर के पानी को डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर केसर का पानी नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में भी असरदार साबित हो सकता है।
-
सेहत को मिलेंगे फायदे ही फायदे (Saffron water health benefits)– क्या आपकी इम्युनिटी कमजोर है और आप इस वजह से बार-बार बीमार पड़ जाते हैं? अगर हां, तो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आप केसर का पानी पीना शुरू कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि औषधीय गुणों से भरपूर केसर का पानी सिर्फ आपकी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
-
कैसे बनाएं केसर का पानी (Saffron water health benefits)– एक कप गुनगुने पानी में या फिर दूध में 5-6 केसर के धागे डाल दीजिए। अब आपको रात भर के लिए या फिर अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो कम से कम 10-15 मिनट के लिए केसर के धागों को भिगोकर रख सकते हैं। अगर आप चाहें तो आप इस पानी को हल्का उबाल भी सकते हैं। इस ड्रिंक के स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें शहद या फिर इलायची पाउडर मिला सकते हैं। आप इस ड्रिंक को छानकर सुबह खाली पेट या फिर सोने से पहले पी सकते हैं।




