स्वास्थ्य और बीमारियां

सैफ अली खान को है खाने वाली इन चीजों से एलर्जी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज

Saif Ali Khan Allergy: बॉलीवुड एक्‍टर सैफ अली खान ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) में अपनी एलर्जी वाली बीमारी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह पराठे नहीं खाते हैं। इस पर जब उनसे पूछा गया कि क्यों तो उन्होंने कहा कि उन्होंने एलर्जी टेस्ट करवाया था, जिसमें उन्होंने पाया कि उन्हें दूध और ग्लूटेन से एलर्जी है। ग्लूटेन एलर्जी, जिसे गेहूं की एलर्जी भी कहा जाता है। गेहूं के प्रोटीन के प्रति प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया है। गंभीर मामलों में यह एनाफिलैक्सिस का कारण बन सकता है, जो संभावित रूप से जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाली प्रतिक्रिया है।

पेट में दर्द, गैस, कब्ज, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो जाती है। वहीं, कुछ लोगों को एलर्जी भी हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि ऐसे लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी होती है। ग्लूटेन से एलर्जी होने वाली इस बीमारी को मेडिकल टर्म में सीलिएक रोग कहते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ये बीमारी होती क्यों है, इसमें और कौन सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है?

क्या है सीलिएक रोग? ( What is Celiac Disease?)

सीलिएक रोग एक ऑटोइम्यून स्थिति है। ग्लूटेन जब हमारी आंतों में पहुंचता है (गेहूं और राई जैसे अनाज में प्रोटीन के समूह के लिए ग्लूटेन एक सामान्य नाम है) तो ये इम्यूनिटी के खिलाफ एंटीबॉडी के उत्पादन को ट्रिगर करना शुरू कर देता है। यह एंटीबॉडी छोटी आंत की परत डैमेज करती है। जब आंत की परतों को नुकसान पहुंचता है तो इससे भोजन से पोषक तत्व का अवशोषण प्रभावित होने लगता है, जिससे शरीर में पोषण की कमी हो जाती है।

किन लोगों को होता है ये रोग?

आमतौर पर यह रोग उन्हीं लोगों को होता है, जिसके परिवार में कभी किसी को यह समस्या रही हो यानी कि यह व्यक्ति के जीन पर निर्भर करती है। सीलिएक रोग दुनिया भर में 100 में से लगभग एक व्यक्ति को प्रभावित करता है और कई बार तो लोगों को इस बात का पता ही नहीं होता। जब आप ग्लूटेन फ्री फूड का सेवन ज्यादा करना शुरू कर देते हैं तो इसके लक्षण विकसित होने लगते हैं यह 8 से 12 महीने की उम्र से लेकर 60 की उम्र के बीच वाले व्यक्ति में कभी भी विकसित हो सकता है।

सीलिएक रोग के लक्षण (Symptoms of Celiac Disease)

दस्त की समस्या होना

थकान हो जाना

बिना मेहनत किए वजन घटने लगना

पेट में सूजन

गैस बनना

पेट में दर्द होना

कब्ज की समस्या होना

मतली और उल्टी की समस्या होना

सिर दर्द

त्वचा पर एलर्जी

सीलिएक के लिए इलाज (Treatment of Celiac Disease)

जब सीलिएक रोग होता है तो प्रतीक्षा प्रणाली कमजोर होने लगती है और आप कई बीमारियों से घिर सकते हैं। ऐसे में अगर आप सामान्य लक्षण में डॉक्टर की सलाह नहीं लेते तो यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। अगर आपको भी उपरोक्त लक्षण दिखाई देते हैं तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। अपनी डाइट में ग्लूटेन युक्त चीजें को ना जोड़ें। साथ ही अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button