Salman Khan Fitness: 60 के हुए ‘भाईजान’ धांसू है इनकी फिटनेस का राज


Salman Khan Fitness: बॉलीवुड के ‘टाइगर’ सलमान खान की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है. इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान के 72.3 फॉलोवर्स हैं. वैसे तो सलमान दो-तीन तरह की ब्रेन से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे हैं, लेकिन उनके चेहरे और शारीरिक फिटनेस को देखकर लगता नहीं कि वे इतना दर्द सहते होंगे. ये बीमारियां हैं एंटेरोविनस मालफॉर्मेशन, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, ब्रेन एन्यूरिज्म.
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्ष 2012 में जब ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया का इलाज करा रहे थे, तब सलमान खान ने स्मोकिंग, एल्कोहल का सेवन सब कुछ छोड़ दिया था. जीवनशैली में कई तरह के बदलाव किए थे, ताकि फिट और हेल्दी रहें, जिससे उनका काम प्रभावित न हो.
अपनी डाईट पर ध्यान देते हैं सलमान | Salman Khan Fitness
सलमान फिट रहने के लिए अपनी डाइट पर भी खास ध्यान रखते हैं. वे स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं. मीडिया खबरों के अनुसार, सलमान बाहर का बहुत कम खाते हैं. वे घर का बना खाना ही खाते हैं. इसमें सब्जियां, फल खूब खाते हैं. चीनी बहुत कम लेते हैं. प्रोटीन के लिए वे चिकन, अंडा, मछली खाना पसंद करते हैं. साथ ही डाइट में हेल्दी फैट, कार्बोहाइड्रेट्स भी शामिल करते हैं.
सलमान का वर्कआउट वीडियो, तस्वीरें आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट beingsalmankhan पर देख सकते हैं. अपनी फिटनेस, सिक्स पैक को बनाए रखने के लिए सलमान रेगुलर जिम में एक्सरसाइज करते हैं. वो वर्कआउट रूटीन से कभी समझौता नहीं करते हैं. सुबह उठकर वे कार्डियो, वर्कआउट करते हैं. स्विमिंग भी करना पसंद करते हैं. तभी 60 की उम्र में भी वे 30 की उम्र वाली एक्टिव और फिट बॉडी बनाए हुए हैं.
समझौता नहीं करते हैं ‘भाईजान’ | Salman Khan Fitness
वैसे, फिल्म इंडस्ट्री में काम करना कोई आसान बात नहीं. यहां बहुत मेहनत करने की जरूरत होती है. एक्टर्स को कई दिनों तक घर से दूर शूटिंग के लिए जाना पड़ता है. ऐसे में नींद भी डिस्टर्ब होती है. नींद लेने की बात है तो स्लीप टाइम सलमान की काफी कम है. एक इंटरव्यू में सलमान ने खुद बताया था कि वे सिर्फ 3-4 घंटे ही सो पाते हैं. लेट नाइट सोते हैं और सुबह 5-6 के बीच उठ जाते हैं. ऐसे में वे हेल्दी और फिट रहने के लिए बाकी चीजों से कभी समझौता नहीं करते हैं.
फैमिली के साथ अपना अधिक समय बिताना पसंद करते हैं. इसे वे मेंटली फिट रहने का आसान तरीका मानते हैं. परिवार के साथ समय बिताने से मूड फ्रेश रहता है. आप खुश रहते हैं. स्ट्रेस कम होता है.





