Sleeping Problem: नींद की कमी और ज्यादा स्ट्रेस बढ़ा सकता है मोटापा, जानिए सलूशन?

Sleeping Problem: आज के दौर में मोटापा सिर्फ ज्यादा खाने या जंक फूड का नतीजा नहीं है। इसके पीछे कई ऐसे कारण भी छिपे हैं, जिन पर हम अक्सर ध्यान नहीं देते। एक्सपर्ट्स कहते हैं, पर्याप्त नींद न लेना, लगातार तनाव में रहना और दिनभर की निष्क्रिय दिनचर्या यानी शारीरिक गतिविधि की कमी- ये तीन बड़े कारण हैं जो धीरे-धीरे वजन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
नींद की कमी और बढ़ता वजन | Sleeping Problem
एक वयस्क व्यक्ति को रोजाना 7, 8 घंटे की नींद जरूरी है। जब हम पूरी नींद नहीं लेते, तो शरीर के हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है। इसका परिणाम यह होता है कि व्यक्ति को बार-बार भूख लगती है और वह ज्यादा कैलोरी का सेवन कर लेता है। देर रात तक मोबाइल या लैपटॉप इस्तेमाल करने से भी मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है। धीरे-धीरे यह आदत वजन बढ़ने का कारण बन जाती है।
तनाव और हार्मोनल असंतुलन | Sleeping Problem
लगातार मानसिक तनाव भी मोटापे का एक बड़ा कारण है। जब हम तनाव में होते हैं, तो शरीर में ‘कॉर्टिसोल’ हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। कॉर्टिसोल शरीर को ऊर्जा बचाने और फैट जमा करने के लिए प्रेरित करता है, खासकर पेट के आसपास। तनाव के दौरान कई लोग “इमोशनल ईटिंग” का शिकार हो जाते हैं। यानी वे तनाव कम करने के लिए मीठा, तला-भुना या हाई-कैलोरी फूड ज्यादा खाने लगते हैं। इससे वजन तेजी से बढ़ सकता है।
फिजिकली एक्टिव नहीं होना | Sleeping Problem
आज की जीवनशैली में शारीरिक गतिविधि की कमी से शरीर उतनी कैलोरी खर्च नहीं कर पाता, जितनी हम खाते हैं। यह अतिरिक्त कैलोरी शरीर में चर्बी के रूप में जमा हो जाती है। लंबे समय तक बैठकर काम करने से मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है।
ये तीनों कैसे जुड़े हैं? | Sleeping Problem
नींद की कमी, तनाव और निष्क्रिय जीवनशैली एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। कम नींद से तनाव बढ़ता है, तनाव से ज्यादा खाने की आदत बनती है और थकान के कारण शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है। इस तरह शरीर में फैट जमा होता जाता है। कई बार व्यक्ति डाइटिंग भी करता है, लेकिन अगर नींद और तनाव को नहीं संभाला गया, तो वजन कम करना मुश्किल हो जाता है।
समाधान क्या है? |} Sleeping Problem
- रोजाना 7–8 घंटे की नियमित और गहरी नींद लें।
- सोने से एक घंटा पहले मोबाइल और स्क्रीन से दूरी बनाएं।
- तनाव कम करने के लिए योग, प्राणायाम या मेडिटेशन अपनाएं।
- हर 30–40 मिनट में कुर्सी से उठकर 5 मिनट टहलें।
- सप्ताह में कम से कम 5 दिन, 30 मिनट की एक्सरसाइज जरूर करें।





