Smoking and Hair Loss: सिगरेट पीने वालों के वक्त से पहले आ जाता है गंजापन, हो जाइए सावधान


Does Smoking Cause Hair Loss: बाल झड़ने की समस्या से आज आज बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं. कई पुरुष इसे बढ़ती उम्र का एक सामान्य हिस्सा समझकर स्वीकार कर लेते हैं. लेकिन अब सामने आ रही नई जानकारी बताती है कि इंग्लैंड में एक आम लाइफस्टाइल की आदत बालों के झड़ने की रफ्तार तेज कर सकती है और समय से पहले बाल सफेद भी कर सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि धूम्रपान सिर्फ लंग्स और दिल के लिए ही नुकसानदायक नहीं है, बल्कि यह बालों की जड़ों को भी नुकसान पहुंचा सकता है.
कैसे स्मोकिंग से बालों को नुकसान होता है? | Does Smoking Cause Hair Loss
स्मोकिंग तंबाकू आपके बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है और बाल झड़ने का खतरा बढ़ा सकता है. Wiley में पब्लिश साल 2020 में 20 से 35 साल के पुरुषों पर किए गए एक स्टडी में स्मोकर्स और नॉन-स्मोकर्स के बीच कम उम्र में होने वाले एंड्रोजेनेटिक एलोपेशिया यानी मेल पैटर्न गंजेपन की तुलना की गई. इसमें पाया गया कि 500 धूम्रपान करने वालों में से 425 लोगों में किसी न किसी स्तर पर बाल झड़ने की समस्या थी, जबकि 500 नॉन-स्मोकर्स करने वालों में यह संख्या सिर्फ 200 थी.
हैमिल्टन-नॉरवुड स्केल के अनुसार ग्रेड 3 में हेयरलाइन काफी पीछे चली जाती है और ग्रेड 4 में सिर के ऊपरी हिस्से पर साफ गंजापन दिखने लगता है. शोध में सामने आया कि 47 प्रतिशत स्मोकर्स ग्रेड 3 और 24 प्रतिशत ग्रेड 4 तक पहुंच चुके थे, जबकि नॉन-स्मोकर्स में केवल 10 प्रतिशत लोग ही इन स्तरों तक पहुंचे. शोधकर्ताओं का मानना है कि निकोटिन और तंबाकू में मौजूद अन्य रसायन बाल झड़ने की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं, हालांकि इस पर और अध्ययन की जरूरत है.
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ावा | Does Smoking Cause Hair Loss
धूम्रपान शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाता है, यानी फ्री रेडिकल्स की मात्रा ज्यादा हो जाती है. ये हानिकारक कण शरीर के सेल्स के डीएनए को नुकसान पहुंचा सकते हैं. तंबाकू का धुआं, प्रदूषण और तेज धूप भी इसी तरह का असर डालते हैं. अगर बालों की जड़ों की सेल्स क्षतिग्रस्त हो जाएं तो बालों की ग्रोथ प्रभावित होती है. इसके साथ ही सिगरेट पीने से ब्लड फ्लो भी कमजोर होता है. ब्लड वेसल्स में प्लाक जमने लगता है, जिससे ऑक्सीजन और पोषक तत्व सिर की त्वचा तक सही मात्रा में नहीं पहुंच पाते. इससे बाल कमजोर होकर टूटने और झड़ने लगते हैं. इसके अलावा धूम्रपान शरीर में सूजन बढ़ाने वाले प्रोटीन को सक्रिय कर सकता है, हार्मोन के संतुलन को प्रभावित कर सकता है और बालों के ग्रोथ साइकल को कंट्रोल करने वाले एंजाइम्स में बदलाव ला सकता है. ये सभी कारण मिलकर समय से पहले बालों के पतले होने और गं जेपन की समस्या को बढ़ा सकते हैं.





