डिनर के बाद टहलना कर दें शुरू, दिखने लगेगा सेहत में बदलाव, ये समस्या होंगी दूर

Khane Ke Baad Tehalne Ke Fayde: ऐसे कई लोग हैं जो डिनर के बाद तुरंत लेटना या बैठना पसंद करते हैं। ऐसी ही कई लापारवाहियों की वजह से नई-नई बीमारियां शरीर को जकड़ लेती हैं। दरअसल, भोजन के बाद तुरंत लेटने से या एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठने के कारण कई गंभीर बीमारियों को बुलावा मिलता है। जो लोग रात के समय खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर जाकर सो जाते हैं उनका वजन बढ़ता ही रहता है, जिसकी वजह से हैवीनेस या ब्लोटिंग जैसी कई समस्याएं शरीर को घेरने लगती हैं। व्यक्ति के लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव भी उसके हेल्थ को बड़े फायदे दे सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, डिनर के बाद के बाद टहलने की आदत को अपनी रूटीन में जरूर शामिल करें। भले ही कुछ कदम ही क्यों ना हो लेकिन खाना खाने के बाद टहलने से वजन मेंटेन रहता है और कई गंभीर बीमारियों को दूर किया जा सकता है।
टहलने की आदत एक लेकिन इसके फायदे अनेक | Khane Ke Baad Tehalne Ke Fayde
रात के समय खाना खाने के बाद टहलने की आदत डाइजेशन में तेजी लाती है और इससे आपका पाचन तंत्र एक्टिव बनता है। वहीं भोजन को छोटी आंत में अच्छी तरह पहुंचने में यह सहायता करता है। डिनर के बाद नियमित रूप से वॉकिंग करने से कब्ज की समस्या भी नहीं होती। यह आंतों की एक्टिविटी को बढ़ाता है और मल त्याग को आसान बनाने में मदद करता है। साथ ही खाने के बाद टहलने से पेट में बनने वाले एसिड का प्रोडक्शन भी कम होता है, जिससे सीने में जलन, पेट फूलना और एसिडिटी की समस्या कम होती है।

अच्छी नींद में भी मददगार | Khane Ke Baad Tehalne Ke Fayde
आजकल खराब लाइफस्टाइल के चलते लोग कई घंटे बिस्तर पर लेटे रहते हैं हालांकि तब भी उन्हें सुकून भरी नींद नहीं आती। अगर आपका पाचन बेहतर होता है तो आपको घबराहट और बेचैनी नहीं होती ऐसे में रात की सैर आपको अच्छी नींद देने में मदद कर सकती है। डिनर के बाद टहलने से आप फिजिकली फिट रहते हैं और आपका मेंटल हेल्थ भी अच्छा होता है। इस आदत को अपनाने से आप नोटिस करेंगे कि बिस्तर पर जाते ही आपको नींद आने लगेगी।
वेट लॉस करने के बेहतर आप्शन | Khane Ke Baad Tehalne Ke Fayde
आपने अक्सर सुना होगा कि वॉक करने से कैलोरी बर्न होती है और वेट लॉस करने में काफी मदद मिल सकती है। जी हां इस बात में दम है और इसलिए रात के डिनर के बाद टहलना एक अच्छा ऑप्शन है, जो आपको वजन घटाने में मदद करेगा। वजन घटाने के साथ-साथ नियमित रूप से टहलने पर शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है, जिससे आपकी बॉडी अधिक कैलोरी बर्न करेगी। टहलने से हार्ट से जुड़ी कई बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। यह हाई ब्लड प्रेशर लेवल को कम करने में मदद करता है और बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कंट्रोल में रखता है। टहलने से दिल को मजबूती मिलती है। इसलिए रात में खाना खाने के बाद वॉकिंग को अपनी रूटीन में जरूर शामिल करें।

कितनी देर तक टहलें | Khane Ke Baad Tehalne Ke Fayde
वैले को लगभग 10 मिनट तक वॉकिंग करने से आपको पेट खराब होने जैसी परेशानियों से बचाव होगा और कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। रोजाना 10 मिनट की सैर करके आप आसानी से 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी को जमा कर सकते हैं। लेकिन रात में डिनर करने के 30 मिनट बाद टहलना शुरू करें और बहुत तेज या धीमी गति में नहीं बल्कि 20 मिनट से आधे घंटे तक नॉर्मल वॉक करना सेहत के लिए सबसे अच्छा साबित हो सकता है।