ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिर पड़ीं Sweden Health Minister, जानें किन वजहों से अचानक आता है चक्कर

Elisabet Lann Fell Down: हाल ही में स्वीडन की नई स्वास्थ्य मंत्री एलिसाबेथ लैन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। इस घटना ने सबको चौंका दिया, हालांकि कुछ ही समय बाद उन्होंने खुद बताया कि ऐसा ब्लड शुगर लेवल गिरने की वजह से हुआ। यह घटना हमें याद दिलाती है कि अचानक चक्कर आना या बेहोश हो जाना सिर्फ थकान का लक्षण नहीं होता। यह एक गंभीर चेतावनी हो सकती है, जिसे हमें कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

अक्सर हम इन लक्षणों को मामूली समझकर छोड़ देते हैं, लेकिन ये शरीर में चल रही किसी बड़ी समस्या का संकेत हो सकते हैं। चक्कर आना सिर्फ एक लक्षण है, जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जो साधारण से लेकर जानलेवा भी हो सकते हैं। आइए, जानते हैं कि किन वजहों से अचानक चक्कर आ सकते हैं और कब हमें इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

क्यों अचानक आता है चक्कर, जानें वजह | Elisabet Lann Fell Down

चक्कर आने के कुछ सबसे आम कारण होते हैं जो ज्यादा गंभीर नहीं होते। इनमें पानी की कमी (डिहाइड्रेशन), ब्लड शुगर का कम होना और लंबे समय तक खड़े रहने के बाद अचानक बैठने या लेटने से ब्लड प्रेशर का गिरना शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री एलिसाबेथ लैन का भी ब्लड शुगर लेवल गिरने की वजह से चक्कर आया था। जब शरीर में पानी की कमी होती है या ब्लड शुगर कम हो जाता है, तो दिमाग को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते, जिससे चक्कर आने की आशंका बढ़ जाती है।

स्वास्थ्य संबंधी गंभीर स्थितियां | Elisabet Lann Fell Down

कभी-कभी चक्कर आना किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकता है। इनमें एनीमिया (शरीर में खून की कमी), या तंत्रिका संबंधी विकार (जैसे माइग्रेन) शामिल हैं। दिल की धड़कन अनियमित होने पर भी दिमाग तक रक्त का प्रवाह बाधित हो सकता है, जिससे चक्कर आने की आशंका बढ़ जाती है।

Weight Loss and High Cholesterol Controlling Tips: सुबह खाली पेट पिएं इस मसाले का पानी, कई समस्याओं का रामबाण इलाज

लाइफस्टाइल और अन्य कारक | Elisabet Lann Fell Down

हमारी जीवनशैली भी चक्कर आने का कारण बन सकती है। अधिक तनाव और पर्याप्त नींद न लेना दोनों ही शरीर के हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ सकते हैं, जिससे चक्कर आ सकता है। इसके अलावा कुछ दवाइयों के साइड एफेक्ट की वजह से भी चक्कर आ सकता है, जैसे हाई ब्लड प्रेशर या अवसाद (डिप्रेशन) की दवाइयां।

डॉक्टर से सलाह है जरूरी | Elisabet Lann Fell Down

अगर आपको बार-बार या अचानक बिना किसी कारण के चक्कर आते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह शरीर में किसी गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में तुरंत किसी डॉक्टर से सलाह लें, ताकि सही कारण का पता लगाया जा सके और समय पर इलाज शुरू किया जा सके। इससे बचने के लिए आप स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और संतुलित आहार लें साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button