ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां

…तो इसलिए गर्मी में ज्यादा होता है फूड पॉइजनिंग, जानिए कैसे इससे बचें

Food Poisoning in Summer: गर्मी के मौसम में फूड पॉइजनिंग की समस्या बहुत आम हो जाती है। इससे परेशान होकर बहुत से लोग खूब ढेर सारी दवाइयां खाते हैं। कई बार फूड पॉइजनिंग गंभीर रूप ले लेती है, जिससे स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि रोगी को अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर गर्मियों में फूड पॉइजनिंग की समस्या क्यों इतनी तेजी से बढ़ने लगती है? आइए जानते हैं। दरअसल, गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ता है, तो भोजन और पानी में हानिकारक बैक्टीरिया और रोगाणुओं के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनती जाती हैं।

Aloe Vera Juice Ke Fayde | Khali Pet Aloe Vera Water Ke Fayde | Pet Saaf Rakhne Ke Nuskhe

ऐसे में आपने देखा होगा कि गर्मियों में भोजन जल्द ही खराब होने लगता है (या ‘जल्दी दुर्गंध आने लगती है’)। यही वजह है कि गर्मियों में फूड पॉइजनिंग के मामले काफी बढ़ जाते हैं। फूड पॉइजनिंग होने पर अक्सर लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी परेशान करने वाली दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ये लक्षण आमतौर पर दूषित या बासी भोजन का सेवन करने के बाद सामने आते हैं। यह एक ऐसी समस्या है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है, और इसकी गंभीरता काफी हद तक व्यक्ति की शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता पर भी निर्भर करती है। आइए फूड पॉइजनिंग के बारे में से जानते हैं।

गर्मियों में बढ़ने लगते हैं भोजन में मौजूद बैक्टीरिया | Food Poisoning in Summer

गर्मियों में तापमान बढ़ने से भोजन में मौजूद बैक्टीरिया बहुत तेजी से बढ़ते हैं। ठंडे तापमान में निष्क्रिय रहने वाले बैक्टीरिया गर्मी पाकर सक्रिय हो जाते हैं और तेजी से अपनी संख्या बढ़ाते हैं, जिससे भोजन जल्दी खराब हो जाता है। यही कारण है कि गर्मी में थोड़ी देर बाहर रखा ताजा भोजन भी जल्दी दूषित हो सकता है, जो फूड पॉइजनिंग का कारण बनता है। कई बार ताजा भोजन खाने के बाद भी फूड पॉइजनिंग हो जाता है, इसका भी सबसे बड़ा कारण यही है कि गर्मी के दिनों में पेट में बैक्टीरिया को पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिलती हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स गर्मी के दिनों में हल्का और सुपाच्य भोजन करने और ओवरइटिंग से बचने की सलाह देते हैं।

जानिए फूड पॉइजनिंग के लक्षण | Food Poisoning in Summer

फूड पॉइजनिंग के लक्षण भोजन खाने के कुछ घंटों बाद दिखते हैं। सबसे आम लक्षणों में मतली (जी मिचलाना), उल्टी और दस्त शामिल हैं। इसके अलावा, पेट में तेज दर्द और ऐंठन, हल्का बुखार, कमजोरी और सिरदर्द भी महसूस हो सकता है।

ऐसे में सवाल उठता है कि गर्मी के मौसम में ऐसी क्या सावधानियां बरती जाएं जिससे फूड पॉइजनिंग के खतरे को कम किया जा सकता है? विशेषज्ञों के मुताबिक, गर्मी के दिनों में ताजा भोजन करें और बचे हुए भोजन को फ्रिज में उचित तापमान पर रखें।

  • किसी भी भोजन को खुला न छोड़ें।
  • अगर आपको किसी भी खाद्य पदार्थ पर थोड़ा भी महकने का संदेह हो तो उसे न खाएं।
  • हमेशा हल्के पेट भोजन करें, यानी ओवरइटिंग से बचें।
  • और दिन भर में कम से कम 2.5 – 3 लीटर पानी जरूर पिएं।
  • फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड का सेवन बहुत कम मात्रा में करें।
  • संतुलित आहार लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button