ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसस्वास्थ्य और बीमारियां

गर्मियां में हमेशा हाइड्रेटेड रहेगा शरीर, बीमारियां भी होंगी दूर; बस कर लें ये काम

Summer Caring Tips: सर्दियों का मौसम जाते ही गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। इसके साथ शरीर में कई सारी समस्याएं उत्‍पन्‍न होने लगती हैं। शरीर बैठे-बिठाए पानी की कमी का शिकार हो जाता है। साथ ही इस मौसम में पैरों में अकड़न और नसों में खिंचाव की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में आपको इस मौसम के आने से पहले डाइट में इन चीजों को शामिल कर लेना चाहिए, जो कि आपको इन समस्याओं से बचा सकता है।

गर्मियां आने से पहले शुरू करें ये काम

रोज खाएं खीरे

गर्मियां आने से पहले आपको अपने शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में आपको रोज खीरा खाना चाहिए। खीरा सबसे पहले आपके शरीर को हाइड्रेट करता है और पानी की कमी से बचाता है। इसके अलावा ये शरीर में फाइबर की कमी को दूर करते हुए पाचन क्रिया को तेज करता है। साथ ही खीरा खाना पेट को ठंडा करता है और गर्मियों में होने वाली समस्याओं से बचाने में मदद करता है। तो गर्मियां आने से पहले रोज दो खीरे खाएं। आप इसे नमक लगाकर या फिर सलाद या रायते के रूप में भी खा सकते हैं।

रोज खाएं 1 कटोरी दही

गर्मियों की बीमारियों से बचने के लिए रोजाना 1 कटोरी दही खाना शुरू करें। दही आपके पाचन क्रिया को तेज करने के साथ आपके पेट को ठंडा करने में मददगार है। इसके अलावा ये गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है और पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करता है। इसके अलावा ये एसिडिटी और बदहजनी से भी बचाव में मददगार है।

दिन में 3 लीटर पिएं पानी

अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब पानी पिएं। आप जितना पानी पिएंगे बॉडी उतनी ही स्वस्थ रहेगी। पानी की कमी से डीहाड्रेशन हो सकता है जो कई गंभीर समस्याओं की वजह बन जाता है। तो बस गर्मियां आने से पहले डाइट में इन चीजों को शामिल करें, जिससे गर्मियों से जुड़ी अन्य बीमारियों से बचें। जैसे कि पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button