ग्रूमिंग टिप्सस्वास्थ्य और बीमारियां

Late Night Dinner करने से होते हैं 6 बड़े नुकसान, इतने बजे तक खा लेना चाहिए रात का खाना

देश में छोटे शहरों और गांव में आज भी रात को जल्‍दी खाने का दस्‍तूर है। हालांकि, महानगरों में रहने वाले लोग रात में 9 से 10 बजे तक खाना खाते हैं। कुछ लोग तो इससे भी लेट डिनर करते हैं और खाकर सीधे सो जाते हैं। अगर आपकी भी यही आदत है तो ये सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकती है। लंबे समय तक ऐसा करने से शरीर में कई खतरनाक बीमारियां पैदा हो सकती हैं।

रात में देर से खाना खाने के नुकसान

पाचन तंत्र पर असर

जब आप देर रात खाना खाते हैं तो पाचन तंत्र पूरी तरह से आराम नहीं कर पाता है। रात में पाचन तंत्र स्लो हो जाता है, जिसकी वजह से खाना नहीं पचता और गैस, एसिडिटी, कब्ज की समस्या पैदा हो जाती है। कई बार तो देर रात खाना खाने से नींद भी नहीं आती है।

बढ़ता है वजन  

रात में देर से खाना खाने का एक बड़ा नुकसान है कि इससे वजन बढ़ने लगता है। लेट नाइट खाया हुआ खाना पचता नहीं है और फैट के रूप में शरीर में जमा हो जाता है, जिससे मोटापे की समस्या बढ़ जाती है। खासतौर से अगर आप खाते ही सो जाते हैं तो वजन तेजी से बढ़ता है।

मेटाबॉलिज्म होता है स्लो

जो लोग देर रात खाना खाते हैं, उनका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। ऐसे में खाने से जरूरी पोषक तत्व नहीं बन पाते और शरीर में मोटापा बढ़ता है। मेटाबॉलिज्म स्लो होने से कैलोरी बर्न की प्रक्रिया भी स्लो हो जाती है।

शुगल लेवल हाई होना

डायबिटीज के रोगियों को देर से खाना नहीं खाना चाहिए। रात में लेट खाना खाने से ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव आने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे शुगर के मरीज को मुश्किलें हो सकती हैं।

नींद की समस्या

जो लोग रात में देर से खाना खाते ही सो जाते हैं, उनकी नींद में भी खलल पड़ सकती है। पेट भारी होने के वजह से कई बार नींद नहीं आती और बेचैनी सी महसूस होने लगती है।

हार्ट की बीमारियों का खतरा

देर से खाना खाने के ये सारे कारण मिलकर दिल की बीमारियों का खतरा पैदा करते हैं। इसलिए हार्ट हेल्थ को ध्यान में रखते हुए भी आपको समय से खाना खा लेना चाहिए।

कितने बजे तक खा लेना चाहिए खाना?

रात का खाना आपको 7 बजे तक कर लेना चाहिए। आपके खाने और सोने के बीच कम से कम 2-3 घंटे का गैप जरूर होना चाहिए। अगर आपकी लेट नाइट शिफ्ट है या रात में देर तक जगने का काम है तो भी आपको 8 बजे तक किसी भी हाल में खाना खत्म कर लेना चाहिए। इसके बाज आप पानी पी सकते हैं। इससे खाना पचाना आसान होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button