डाइट और फिटनेसस्वास्थ्य और बीमारियां

कच्चे पपीते का जूस पीने के हैं कई फायदे, इन बीमारियों को करता है दूर

सेहत के लिए कच्चा पपीता भी पके पपीते के जितना ही असरदार साबित होता है। लोग कच्चे पपीते की सब्जी या जूस बनाकर पीते हैं। कच्चे पपीते का जूस कई बीमारियों में फायदा करता है। कच्चा पपीता पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जिससे हमारे स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। पेट की समस्याओं को दूर करने से लेकर चेहरे की चमक बढ़ाने तक में कच्चा पपीता दवा की तरह काम करता है। जानिए कच्चे पपीपेत का जूस पीने से क्या फायदा मिलता है?

कच्चे पपीता का जूस पीने के फायदे (Raw Papaya Juice Benefits)

इम्यूनिटी मजबूत

कच्चा पपीता खाने से या इसका जूस पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। कच्चा पपीता विटामिन सी, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और शरीर को सूजन से बचाते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद

कच्चे पपीते का जूस पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। पपीता में पपैन नामक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को ब्रेकडाउन करता है। इससे डाइजेशन में सुधार आता है और गैस, एसिडिटी, कब्ज, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

गठिया में राहत

कच्चे पपीता का जूस पीने से गठिया के दर्द में आराम मिलता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो मांसपेशियों में होने वाली सूजन को कम करते हैं। इससे दर्द में भी आराम मिलता है।

बीपी और कोलेस्ट्रॉल घटाए

कच्चे पपीते का जूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। पपीता में पोटेशियम पाया जाता है जिससे हार्ट हेल्थ में सुधार आता है। पोटेशियम की सही मात्रा शरीर में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखती है। इससे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

स्किन को बनाए ग्लोइंग

कच्चे पपीते का जूस त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इस जूस को पीने से रंगत में निखार आ सकता है। विटामिन सी और ए होने के कारण कोलेजन बढ़ता है। जिससे एजिंग कम होती है और स्किन ज्यादा लचीली बनती है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button