ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्वास्थ्य और बीमारियां

इन लोगों के मोटे होने का खतरा बढ़ा, क्या है इसकी वजह? जानिए

Obesity Problems in Married Persons: मोटापा एक अभिशाप है। जिस तरह से सभी उम्र के लोग इसका शिकार होते जा रहे हैं, ये कई प्रकार की बीमारियों का बोझ भी बढ़ाता जा रहा है। हृदय रोग हो या  डायबिटीज, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं हों या कैंसर जैसे घातक बीमारी, सभी के लिए मोटापे को एक बड़ा जोखिम कारक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को अपने वजन को लेकर गंभीरता दिखाने की जरूरत है, अगर इसे कंट्रोल न किया गया तो आने वाले दशकों में आपके गंभीर बीमारियों की चपेट में आने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

How To Protect Skin From Colors in Holi | Holi Colors | Holi 2025 | Skin Care From Colors 

लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी को बढ़ते वजन के लिए प्रमुख कारक माना जाता रहा है। इसके अलावा कुछ प्रकार की अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याएं भी आपके वजन को बढ़ा सकती हैं। पर क्या आप जानते हैं कि शादीशुदा लोगों में मोटापे का खतरा अधिक रहता है? विवाह के बाद वजन बढ़ने के क्या कारण हो सकते हैं? इसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है, आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

विशेषज्ञों के लिए चिंता का कारण बनी मोटापे की समस्या | Obesity Problems in Married Persons

मोटापे की बढ़ती समस्या वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। इसके कारणों को समझने के लिए पोलैंड के विशेषज्ञों ने हाल ही में एक अध्ययन किया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी ने अध्ययन के निष्कर्षों के आधार पर बताया कि अविवाहित पुरुषों की तुलना में विवाहित पुरुषों में मोटापे का जोखिम तीन गुना अधिक हो सकता है। विशेषज्ञों की टीम ने बताया कि विवाह के बाद पुरुष और महिला दोनों में मोटापे का खतरा बढ़ जाता है, हालांकि महिलाओं में ये दर कम देखी गई है।

अध्ययन में क्या पता चला? | Obesity Problems in Married Persons

मई 2025 में स्पेन के मालागा में ‘मोटापा विषय पर यूरोपीय कांग्रेस’ में इस अध्ययन के निष्कर्ष प्रस्तुत किए जाने हैं। पोलैंड में 50 वर्ष की औसत आयु वाले 2,405 लोगों के चिकित्सा डेटा के विश्लेषण में शोधकर्ताओं ने पाया कि शादी होने के बाद पुरुषों में वजन बढ़ने की आशंका 62% और महिलाओं में 39% अधिक हो जाती है। वैसे तो इसमें बढ़ते उम्र की भी एक भूमिका होती है पर और भी कई कारक जिम्मेदार हो सकते हैं। शादी के बाद अगले हर वर्ष में पुरुषों में अधिक वजन (ओवरवेट) होने का जोखिम 3% और महिलाओं में 4% बढ़ता देखा गया है।

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ? | Obesity Problems in Married Persons

ओबेसिटी हेल्थ अलायंस की निदेशक कैथरीन जेनर कहती हैं, आमतौर पर देखा गया है कि शादी के बाद लोगों का डाइट बढ़ जाता है और इसकी तुलना में शारीरिक गतिविधियों में कमी आ जाती है, जबकि महिलाएं सामाजिक दबाव के कारण शरीर के वजन के बारे में अधिक सचेत रहती हैं। हालांकि इन कारणों को दोष देने के बजाय, हमें ऐसी नीतियों की आवश्यकता है जो स्वस्थ विकल्पों को आसान बनाती हैं। ये सभी की अपने सेहत को लेकर भी जिम्मेदारी है कि आप वेट को कम करने के लिए लगातार प्रयास करते रहें।

पहले के अध्ययन पर भी उठे सवाल | Obesity Problems in Married Persons

हालांकि इसके पहले के एक अध्ययन में कहा गया था कि विवाहित पुरुष अविवाहित पुरुषों की तुलना में अधिक स्वस्थ होते हैं, हालांकि नया अध्ययन पुराने रिपोर्ट्स पर सवाल उठा रही है। पिछले अध्ययनों में कहा गया था कि विवाहित पुरुष स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हैं, जो अक्सर उनके जीवनसाथी से प्रभावित होती है। विवाह के बाद धूम्रपान-शराब की आदत कम हो जाती है, आहार बेहतर हो जाता है साथ ही चिकित्सा देखभाल भी बढ़ जाती है जिससे स्वास्थ्य में सुधार होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button