विटामिन D3 की कमी अगर शरीर में है तो उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। Vitamin D3 उन विटामिनों में से एक है, जिनकी आपके शरीर को स्वस्थ रहने के लिए जरूरत होती है। यह आपके रक्त और हड्डियों में कैल्शियम के संतुलन को बनाए रखने और हड्डियों के निर्माण और रख-रखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन D3 की कमी का मतलब है कि आपके शरीर में पर्याप्त विटामिन डी नहीं है। यह मुख्य रूप से आपकी हड्डियों और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं का कारण बनता है। शरीर में Vitamin D3 की कमी होने पर दिमाग के काम काज और हार्मोनल हेल्थ पर भी असर पड़ता है।
Vitamin D3 हड्डियों के सामान्य विकास और रख-रखाव के अलावा आपके तंत्रिका तंत्र, मस्कुलोस्केलेटल सिस्टम और प्रतिरक्षा प्रणाली में भी भूमिका निभाता है। विटामिन डी3 की कमी उन लोगों में अधिक होती है, जिनकी त्वचा में मेलेनिन की मात्रा ज्यादा होती है। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि विटामिन D3 की कमी होने पर शरीर में कसी तरह के लक्षण दिखते हैं और इसकी कमी कैसे पूरा करें?
विटामिन D3 की कमी के लक्षण (Symptoms of Vitamin D3 Deficiency)
बहुत अधिक थकान
Vitamin D3 की कमी मेटाबोलिज्म से जुड़ा होता है। इसकी कमी वाले लोगों में शरीर दर्द और कई सारी समस्याएं नजर आ सकती हैं। इसकी वजह से शरीर लंबे समय के लिए थकान महसूस कर सकता है।
मांसपेशियों में होने लगती है कमजोरी
विटामिन D3 की कमी होने पर मांसपेशियों में कमजोरी होने लगती हैं। बता दें कि विटामिन डी की कमी होने पर विटामिन कैल्सीडियोल को संश्लेषित नहीं कर पाता है, इससे मांसपेशियों में लंबे समय तक कमजोरी रहती है।
यह भी पढ़ें: इन बातों पर अक्सर नहीं जाता लोगों का ध्यान, पर इससे भी हो सकता है हार्ट अटैक
डिप्रेशन जैसा होता है महसूस
विटामिन D3 की कमी डिप्रेशन की तरफ ले जा सकती है। दरअसल, ये मूड स्विंग्स से बचाव में मदद करता है और अवसाद के लक्षणों में कमी लाता है। लेकिन, जब शरीर में इसकी कमी होती है, जो आप दुखी और उदास महसूस कर सकते हैं।
विटामिन D3 कमी को कैसे करें पूरा?
Vitamin D3 कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी अपनी डाइट में अंडा, मछली, दूध, दही, मक्खन और दूसरे डायटरी सप्लीमेंट्स को शमिल करना चाहिए। साथ ही सुबह की पहली धूप लें और इसकी कमी से बचें।