ये गलत आदतें बन रहीं कम उम्र में पीरियड होने का कारण, जानिए इनसे कैसे करें बचाव?

पहले के समय में जहां लड़के और लड़कियों की फिजिकल ग्रोथ काफी उम्र होने पर होती थी। वहीं, अब ये समय तेजी से कम होता जा रहा है। लड़कियों को 14-15 साल की उम्र में पीरियड्स शुरु होते थे, जो अब 10-12 साल में ही शुरू हो जाते हैं। कई बार तो बच्चियां इसका मतलब भी नहीं समझतीं और उन्हें मासिक धर्म शुरू हो जाता है। इतनी कम उम्र में पीरियड्स होने से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, समय से पीरियड्स न होने से भी कई सारी बीमारियां पैदा हो सकती है।
गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर की मानें तो आजकल पीरियड की उम्र 9 से 10 साल हो गई है। अर्ली पीरियड होने के कारण कई बच्चियों के मैच्योर होने से पहले पीरियड्स के दर्द और इससे संबंधित परेशानियां झेलनी पड़ जाती हैं। 9 से 10 साल में पीरियड होने के कई कारण होते हैं, जिसमें लाइफस्टाइल, खाना, व्यायाम शामिल हैं।

जल्दी पीरियड्स होने के कारण (Reasons of Periods in Early Age)
पहला कारण है जंक फूड खाना, ओवर इटिंग
प्लास्टिक से बनी चीजों जैसे पैक्ड फूड, कॉस्मेटिक का यूज करना
हाई स्ट्रेस, इमोशनल स्ट्रेस होना
सोशल मीडिया से मिल रहा एडल्ट कंटेंट
जेनेटिक्स और फैमिली हिस्ट्री
ब्रेन ट्यूमर, थायराइड और दूसरी बीमारी के कारण भी 8 साल से पहले पीरियड हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: इस Vitamin की कमी से बनता है रक्त का थक्का, जान लीजिए सेहत के लिए फायदेमंद उपाय
लड़कियों को पीरियड देरी से हों, इसके लिए क्या करें?
सबसे पहले सही मात्रा में और अच्छा भोजन खाना सबसे जरूरी है, जिसमें शुगर, कोलड्रिंक्स, जंक फूड नहीं होने चाहिए।
बच्चों को किसी न किसी तरह की कोई फिजिकल एक्टिविटी जरूर कराएं, जिसमें वॉक करना और स्पोर्ट्स एक्टिविटी शामिल हैं।
योग में जैसे पश्चिमोत्तानासन, भुजंगासन, सेतुबंध आसन, बल आसन, सूर्य नमस्कार करना चाहिए।
बच्चों की लाइफ से प्लास्टिक को पूरी तरह से दूर कर दें।
समय से सोना समय से जगना बच्चों के लिए जरूरी है।
बच्चों को इमोशनल सपोर्ट करें और खेल कूद करने दें।
सोशल मीडिया का यूज करते समय बच्चों पर ध्यान दें।
अगर किसी बच्ची को 8 साल से पहले पीरियड आते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए। कई बार कुछ मेडिकल कंडीशन की वजह से बच्चियों को जल्दी पीरियड आने की समस्या हो सकती है।