कब्ज की छुट्टी कर देता है ये पीला फल, जानिए खाने का सही समय और तरीका

अक्सर लोग कब्ज की समस्या से ज्यादा परेशान रहते हैं। इन मरीजों को मल त्यागने में बहुत मुश्किल होती है। ऐसे में अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो अपनी डाइट में केले को शामिल करें। केला (Banana) फाइबर और विटामिन ए, बी6, सी और डी का भी एक समृद्ध स्रोत है, जो कब्ज की परेशानी से छुटकारा दिलाता है।
आयुर्वेद के मुताबिक, केले का सेवन करने से कब्ज के अलावा कई गंभीर समस्याओं से बचाव कर सकते हैं। लेकिन, अगर आप इसे गलत समय पर खाते हैं तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि केला खाने से कौन से फायदे होते हैं और खाने का सही समय क्या है?

कब्ज की परेशानी में फायदेमंद
कब्ज की समस्या वता दोष के बढ़ने के कारण होता है। यह फास्ट फूड, कॉफी या चाय का अधिक सेवन, रात को देर से सोना, तनाव और अवसाद के कारण भी हो सकता है। केले में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं। अधिकतर मामलों में, फाइबर का सेवन बढ़ाने से कब्ज से राहत मिल सकती है। केला वात को संतुलित करने की प्रकृति के कारण मल को नरम बनाता है और कब्ज को कंट्रोल करता है।
इन समस्याओं में भी लाभकारी
दस्त में केले का इस्तेमाल करें। ढंग से नींद न आना, अधिक तनाव जैसी चीजें कमज़ोर याददाश्त के मुख्य कारण हैं। ऐसे में केले का नियमित सेवन तंत्रिका तंत्र को शांत करने में मदद करता है, जिससे नींद की समस्या और तनाव कम होता है।
यह भी पढ़ें: इस साल करीब 18 लाख जिंदगी लील गया ये घातक रोग, बचाव के लिए अभी से शुरू कर दें उपाय
कब और कैसे करें केले का सेवन?
कई लोग केले का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं। ऐसा करने से शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। साथ ही रात में केला खाने से बचना चाहिए। बता दें कि आपको इसका सेवन हल्के भोजन के बाद और दोपहर में 12 बजे के आसपास करना चाहिए। मल त्याग को नियमित करने और कब्ज से राहत पाने के लिए दिन में दो-तीन केले खाएं। एक कप दही, एक केला और स्वाद के लिए आधा चम्मच चीनी लें। इस मिश्रण को दिन में एक बार खाएं।