ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Tiredness: 8 घंटे सोने से बाद भी थकान और आलस से हैं परेशान,जानिए क्या है वजह

Tiredness: हेल्थ एक्सपर्ट कम से कम 8 घंटे सोने पर जोर देते हैं। नींद शरीर के लिए आहार जितनी ही जरूरी है। अच्छी नींद लेने से स्वास्थ्य में सुधार आता है। इसलिए नींद एक ऐसी चीज है जिससे आपको समझौता नहीं करना चाहिए, भले ही इसके लिए आपको कुछ भी छोड़ना पड़े। लेकिन कई बार 8 घंटे की नींद लेने से बाद भी सुबह आलस और सुस्ती छाई रहती है। सुबह थकान महसूस होती है। अगर आपके साथ ही ऐसा होता है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइये जानते हैं 8 घंटे की नींद के बाद भी सुबह क्यों तरोताजा महसूस नहीं होता है?

क्या 8 घंटे की नींद भी काफी नहीं है? | Tiredness

नींद में घंटे से ज्यादा क्वालिटी जरूरी है। कई बार पर्याप्त नींद लेने के बावजूद आपकी नींद की क्वालिटी खराब होने से नींद पूरी नहीं होती। इसलिए नींद की गुणवत्ता मायने रखती है, भले ही वो कम देर ही हो। इसलिए 8 घंटे सोना अच्छी नींद की गारंटी नहीं है। कई कारण आपकी नींद में खलल डाल सकते हैं।

सुबह उठने पर क्यों होती है थकान और कमजोरी | Tiredness

डॉक्टर ने समझाया कि बहुत से लोग जब रोज 8 घंटे की नींद लेते हैं, तो वे और भी ज्यादा थका हुआ महसूस करते हैं। ऐसा क्यों संभव है। दरअसल जब आप सो जाते हैं, तो आपको 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। और जब आप जागते हैं, तो आपको सतर्क और तरोताज़ा महसूस करना चाहिए। लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करते हैं और जागने पर सुस्ती, मुंह सूखना, यहां तक कि सिरदर्द भी महसूस होता है, तो समझ लें कि नींद की क्वालिटी सही नहीं है।

Reasons For Feeling Tired And Sleepy All The Time In Hindi: 8 घंटे सोने के बाद  भी दिनभर रहती है थकान, हमेशा आलस महसूस होने के पीछे हो सकती है ये बड़ी

नींद की क्वालिटी कैसे सुधारें | Tiredness

इसके लिए आपको ये समझना जरूरी है कि आपकी नींद गहरी और अच्छी क्वालिटी की क्यों नहीं है। इसकी जड़ तक पहुंचने के लिए आपको दो काम करने होंगे। पहला कि अपनी नींद की आदतों पर गौर करें, जिससे पता चल सके कि आपकी नींद की गुणवत्ता में क्या बाधा आ रही है। इसके लिए अपने साथ सोने वाले से पूछें कि क्या आप खर्राटे ले रहे हैं, सांस लेने में रुकावट आ रही है। इसके बाद दूसरा काम आपको किसी नींद विशेषज्ञ से मिलना है। वो पता लगा सकते हैं कि कहीं आपको नींद संबंधी कोई विकार तो नहीं है। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button