बढ़ती उम्र में Muscles को मजबूत बनाने के लिए आपको जरूर करने चाहिए ये काम

बढ़ती उम्र में मांसपेशियां अपने आप कमजोर पड़ने लगती हैं। जबकि, शरीर के वजन का 60 प्रतिशत पार्ट मसल्स (Muscles) होती हैं। हमारी डेली लाइफ में होने वाली सभी एक्टिविटी को करने के लिए मसल्स की मजबूती चाहिए। लंबे समय तक बैठना, कुछ पकड़ना, खोलना यहां तक कि चलने-फिरने के लिए मांसपेशियों का मजबूत होना जरूरी है। 35 से 40 की उम्र में मांसपेशियां कमजोर होने लगती है। ये शरीर की नेचुरल प्रक्रिया है, लेकिन आप चाहें तो इसे धीमा कर सकते हैं। इसलिए कहा जाता है 35 के बाद आपको सिर्फ वॉक नहीं करनी चाहिए, बल्कि अपनी मसल्स को मजबूत बनाने पर काम करना चाहिए।
अगर आप जमीन पर पालथी मारकर बैठे हैं और बिना सपोर्ट के उठ पा रहे हैं तो आपकी मांसपेशियां अभी ठीक हैं। कुर्सी पर 1 घंटे बैठे रहने पर भी कमर दर्द नहीं हो रहा है तो मसल्स की हालत फिलहाल ठीक है। हालांकि, किसी दूसरे हिस्से की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। अगर आपकी ग्रिपिंग खराब हो रही है। कंधे और हाथ में लगादार दर्द बना रहता है। घुटनों में दर्द होने लगा है तो मसझ लें मांसपेशियों में कमजोरी आने लगी है।
मसल्स को मजबूत कैसे बनाएं?
हमारे शरीर में सैकड़ों मांसपेशियां होती हैं। ये मांसपेशियां हड्डियों में कुशन का काम करती हैं। मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए आपको सिर्फ वॉक नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही रोजाना आधा घंटे की एक्सरसाइज करना भी जरूरी है। मसल्स को मजबूत बनाने के लिए वेट उठाने वाली एक्सरसाइज करें। वेट ट्रेनिंग से मांसपेशियों में मजबूती आएगी। आप डंबल करें, पुशअप्स करें, वेट के साथ स्क्वाट्स करें, प्लैंक करें, रोड से एक्सरसाइज करें, बर्पीज करें। इन एक्सरसाइज से आपकी मसल्स मजबूत होंगी।
यह भी पढ़ें: शरीर के इस अंग के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है खजूर, रोज खाने से मिलेगा फायदा
मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं?
मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए खाने में प्रोटीन, विटामिन-डी, विटामिन बी12, विटामिन बी3 और कैल्शियम से भरपूर चीजों को शामिल करें। हफ्ते में 4-5 दिन कैल्शियम से भरपूर भोजन लें। प्रोटीन और विटामिन बी की कमी को हर रोज पूरा करें। बढ़ती उम्र में अपनी डाइट पर सबसे ज्यादा ध्यान दें।