ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां

Tooth Cavity: दांत के कीड़ों को जड़ से है हटाना, इन घरेलू उपायों से जल्द मिलेगी राहत

Dental Care Tips in Hindi: दांतों में कीड़े लगना या कैविटी होना एक आम समस्या है, जिससे बहुत से लोग परेशान रहते हैं। खराब खानपान और नियमित रूप से दांतों की ठीक से सफाई न करना इसके सबसे प्रमुख कारण होते हैं। दांतों में कैविटी न सिर्फ दर्द और संवेदनशीलता का कारण बनती है, बल्कि अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो दांतों को बड़ा नुकसान भी पहुंचा सकती है। भारतीय दंत चिकित्सा संगठन के अनुसार, भारत में बहुत से लोग दांतों की समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिनमें कैविटी प्रमुख है।

हालांकि, शुरुआती अवस्था में या हल्के लक्षणों में आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से राहत पा सकते हैं। सरसों का तेल, फिटकरी, लौंग का तेल और हींग जैसे चार घरेलू नुस्खे दांतों की समस्या से राहत दिलाने या शुरुआती अवस्था में मदद करने में सहायक हो सकते हैं। आइए इन उपायों को विस्तार से जानते हैं।

Bill Gates Asperger syndrome | Know What is Asperger syndrome| Asperger syndrome Kya Hai

सरसों का तेल का फायदेमंद| Dental Care Tips in Hindi

सरसों का तेल अपने एंटी बैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है, और नमक में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। एक चम्मच सरसों के तेल में चुटकी भर नमक मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट से कैविटी वाली जगह पर 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से ब्रश करें और फिर गुनगुने पानी से कुल्ला करें। यह उपाय बैक्टीरिया को मारता है और दर्द से राहत देता है। इसे दिन में दो बार, सुबह और रात को करने से आपको कुछ ही दिनों में फायदे देखने को मिल सकता है।

नेचुरल एंटीसेप्टिक हैं फिटकरी और सेंधा नमक | Dental Care Tips in Hindi

फिटकरी और सेंधा नमक दोनों ही नेचुरल एंटीसेप्टिक हैं, जो मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। एक चम्मच फिटकरी पाउडर को आधा चम्मच सेंधा नमक के साथ मिलाएं। इस मिश्रण को उंगली या टूथब्रश की मदद से कैविटी वाली जगह पर लगाएं और 1-2 मिनट बाद कुल्ला करें। यह उपाय कैविटी के कारण होने वाली सूजन और दर्द को कम करता है। हफ्ते में 3-4 बार इसका उपयोग करें।

दर्द निवारक है लौंग का तेल | Dental Care Tips in Hindi

लौंग का तेल अपने दर्द निवारक और एंटी बैक्टीरियल गुणों के लिए मशहूर है। लौंग का तेल कैविटी के दर्द से तुरंत आराम दिलाने में मदद कर सकता है। एक रुई के टुकड़े पर 2-3 बूंद लौंग का तेल लगाएं और इसे दांत पर 5-10 मिनट तक रखें। इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें। दिन में 2-3 बार यह उपाय करने से कीड़े और दर्द से राहत मिल सकती है।

हींग का उबला पानी | Dental Care Tips in Hindi

हींग में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। एक गिलास पानी में आधा चम्मच हींग पाउडर डालकर 5 मिनट तक उबालें। ठंडा होने पर इस पानी से दिन में 2-3 बार कुल्ला करें। यह उपाय कैविटी के कारण होने वाली सूजन को कम करता है और बैक्टीरिया को जड़ से हटाने मदद करता है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button