हमने कई बार देखा होगा कि लोग समय की कमी के चलते रात में ही आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं या फिर बचा हुआ आटा फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं। इसके बाद अगले दिन उसी आटे की रोटियां बनाते हैं। मगर, इस आटे की रोटी का सेवन आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है। जी सही पढ़ा आपने, इसके अलावा कुछ लोग तो कई दिनों तक फ्रिज में रखे हुए आटे का इस्तेमाल करते हैं, जोकि सबसे ज्यादा नुकासनदेह हो सकता है।
फ्रिज में रखे हुए आटे के नुकसान (Atta Dough in Fridge Side Effects)
फंगल इंफेक्शन का कारण
फ्रिज में रखा आटा, फर्मेंटेड हो सकता है यानी इसमें खमीर पैदा हो सकता है, जो कि फंगल इंफेक्शन का कारण बनता है। इससे आपके शरीर में एक प्रकार की एलर्जी हो सकती है, जो कि लंबे समय तक किसी समस्या का कारण बन सकता है। जैसे मतली और बार-बार होने वाली उल्टी आदि।

पाचन में गड़बड़ी
फ्रिज में रखा आटा, आपके पाचन तंत्र को खराब कर सकता है। ये पेट का मेटाबोलिक रेट के साथ फूड इंफेक्शन का कारण बन सकता है, जो कि आंतों में गुड बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा ये आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाने का काम कर सकता है, जो कि दस्त और पेट में इंफेक्शन पैदा कर सकता है।
यह भी पढ़ें: इन 5 Dry Fruits से ताकतवर बन जाएगा शरीर, दूर रहेंगी हेल्थ से जुड़ी कई परेशानियां
आंतों में इंफेक्शन
फ्रिज में रखा आटा, आंतों में इंफेक्शन पैदा कर सकता है। इसकी वजह से आपके आंतों का बैक्टीरिया और माइक्रोबायोटा डिस्टर्ब हो सकता है। इससे आपको लंबे समय तक परेशान करने वाली समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि इस आदत को छोड़ दें। जितनी रोटियां बनानी हों, उतने ही आटे का इस्तेमाल करें ताकि आप आंतों के इंफेक्शन से बचे रहें।