ग्रूमिंग टिप्सस्वास्थ्य और बीमारियां

ठंड के मौसम में इस समय वॉक करना ज्‍यादा फायदेमंद, जानें क्‍या कहते हैं डॉक्टर?

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सुबह की वॉक के साथ ही शांति महसूस करते हैं और अपने आप को सुकून पहुंचाते हैं। 1 घंटे की मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) शरीर को स्वस्थ रखने और दिल दिमाग को खुश रखने में मदद करती है। वॉक न सिर्फ मोटापा कम करती है, बल्कि इससे शरीर में होने वाली कई बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है। जिस तरह शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी खाना जरूरी है, ठीक उसी तरह बॉडी को फिट रखने के लिए चलना जरूरी है।

अगर आप दिनभर चलते फिरते रहते हैं तो आपको किसी भी दूसरी कसरत (Exercise) की जरूरत नहीं होगी। सर्दी, गर्मी या बारिश हर मॉसम में वॉक फिटनेस का सबसे अच्छा ऑप्शन है। हालांकि, अलग-अलग मौसम में अलग-अलग समय पर व्यायाम करना फायदेमंद होता है। सर्दियों में सुबह जल्दी उठकर वॉक करना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर ठंड में सुबह की वॉक को ठीक नहीं मानते हैं।

सर्दियों में वॉक का समय

डॉक्टर्स की मानें तो ठंड के दिनों में आपको सुबह 4-5 बजे वॉक पर जाने से बचना चाहिए। इस समय खून की रफ्तार धीमी होती है। बाहर प्रदूषण का लेवल हाई होता है और ठंड ज्यादा होती है। इन परिस्थितियों में सुबह वॉक करना फायदे की जगह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इस समय वॉक करने से ब्लड प्रेशर हाई होने और हार्ट पर प्रेशर पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

डॉक्‍टर्स के अनुसार, ठंड के दिनों में आपको सुबह 8-9 बजे के आसपास वॉक करनी चाहिेए। इस समय हल्की धूप निकल आती है, जिससे वातावरण में गर्मी आने लगती है। इस समय वॉक करने से शरीर को विटामिन डी मिलता है। सुबह की धूप Vitamin D का सबसे अच्छा नेचुरल सोर्स है। इस वक्त तक प्रदूषण का स्तर भी हल्का कम होने लगता है, इसलिए वॉक का भरपूर फायदा लेना है तो सुबह 8-10 के बीच में वॉक करें।

कितनी देर करनी चाहिए वॉक?

फिट रहने के लिए आपको कम से कम 45 मिनट वॉक जरूर करनी चाहिए। आपको दिनभर में 10 हजार कदम चलने चाहिए। आप चाहें तो सुबह 1 घंटे की वॉक कर सकते हैं। वॉक से पहले थोड़ी स्ट्रैचिंग जरूर कर लें। धूप में कुछ देर समय बिताएं। इससे शरीर को ऊर्जा मिलेगी और आप खुद को फ्रेश फील करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button