ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Weight Loss: वजन घटाने में रामबाण है शहद, यहां जान लें सेवन करने का सही तरीका

Weight Loss: शहद का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। आयुर्वेद में इसे ‘महाऔषधि’ माना गया है। यही वजह है कि इसे लोग अपनी रोजमर्रा की डाइट में भी लोग शामिल करते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि सर्दी-खांसी और जुकाम होने पर लोग शहद में लौंग मिलाकर अपने बच्चों को देते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फेनोलिक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि शहद वजन घटाने में भी कारगर है। सही तरीके से शहद का सेवन कर आप अपना वजन घटा सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं वजन घटाने के लिए किस तरह शहद का सेवन करना चाहिए।

गुनगुने पानी और नींबू के साथ (Weight Loss): यह शरीर को डिटॉक्स करने का सबसे क्लासिक तरीका है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसका सेवन सुबह खाली पेट करें। इससे Basal Metabolic Rate को बूस्ट करने में मदद मिलेगी। यह पाचन तंत्र को साफ करता है और दिन भर के लिए एनर्जी देता है।

दालचीनी और शहद का मेल (Weight Loss): दालचीनी शुगर लेवल को कंट्रोल करती है, जबकि शहद मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। इसका सेवन करने के लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर उबालें। पानी हल्का ठंडा होने पर उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं और रात को सोने से पहले या सुबह नाश्ते से आधा घंटा पहले।

लहसुन और शहद (Weight Loss): यह कॉम्बिनेशन थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह वजन घटाने और कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पावरहाउस है। इसके लिए लहसुन की एक कली को कूटकर 1 चम्मच शहद में मिलाएं और सुबह खाली पेट लें।

शहद के सेवन में बरतें ये सावधानियां | Weight Loss

शहद फायदेमंद है, पर गलत तरीके से लेने पर यह नुकसान भी कर सकता है।

उबलते पानी में डालें (Weight Loss): कभी भी उबलते हुए पानी में शहद न मिलाएं। बहुत ज्यादा गर्म पानी में शहद डालने से उसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं और वह ‘विषाक्त’ हो सकता है। पानी को हमेशा गुनगुना रखें।

मात्रा का ध्यान (Weight Loss): शहद में कैलोरी होती है। दिन भर में 1-2 चम्मच से ज्यादा सेवन न करें।

शुद्धता की जांच (Weight Loss): कोशिश करें कि प्रोसेस्ड शुगर वाला शहद न हो, बल्कि आर्गेनिक या कच्चा शहद इस्तेमाल करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button