Weight Loss: लाख कोशिशों के बाद भी नहीं घट रहा वजन? अपनाएं ये उपाय, मोटापे को कहें Bye-Bye

Weight Loss Tips in Hindi: शरीर के लिए अधिक वजन या मोटापे की समस्या कई प्रकार से नुकसानदायक है। इससे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग जैसी गंभीर और क्रोनिक बीमारियों का खतरा हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपना वजन कंट्रोल में रखने की सलाह देते हैं। चूंकि बच्चों में भी मोटापा का खतरा बढ़ता जा रहा है इसलिए कम उम्र से ही वजन को नियंत्रित करते रहने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। वजन घटाने के लिए नियमित व्यायाम, शारीरिक रूप से सक्रिय रहना बहुत जरूरी है। वेट लॉस के लिए अक्सर लोग जिम जाना शुरू कर देते हैं। पर क्या इस उपाय से भी आपको लाभ नहीं मिल पा रहा है? अगर हां तो आपको कुछ और बातों पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कि कौन से कारण हो सकते हैं जो वजन बढ़ने का कारण बनते हैं? जिनपर भी ध्यान देते रहने की आवश्यकता है।
शारीरिक सक्रियता से कण्ट्रोल करें वजन |Weight Loss Tips in Hindi
वजन घटाना चाहते हैं तो नियमित रूप से शारीरिक सक्रियता जरूरी है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसे अभ्यास न सिर्फ मांसपेशियों को मजबूत करने और शारीरिक शक्ति के निर्माण में मदद करते हैं साथ ही इससे वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इसको दिनचर्या में शामिल करके वेट लॉस किया जा सकता है। इसी तरह से एरोबिक व्यायाम के माध्यम से शरीर से अतिरिक्त फैट को कम करने और वजन घटाने में मदद मिल सकती है। आपको सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम एरोबिक गतिविधि या सप्ताह में 75 मिनट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का अभ्यास करना चाहिए। शरीर को फिट रखने और वजन कम करने में इससे मदद मिल सकती है। हालांकि अगर इन प्रयासों के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है तो कुछ अन्य स्थितियों पर भी ध्यान दें।
आहार में सुधार |Weight Loss Tips in Hindi
वेट लॉस करने के लिए व्यायाम और अन्य शारीरिक गतिविधियों के साथ-साथ आहार में सुधार करना भी बहुत जरूरी है। बहुत अधिक खाना, भोजन के माध्यम से अधिक कैलोरी लेना, प्रोसेस्ड या फास्ट फूड्स खाना, चीनी वाली चीजें खाने से भी वजन तेजी से बढ़ने लगता है। वजन घटाना चाहते हैं तो आहार में सुधार करना बहुत जरूरी है। उन चीजों का सेवन कम से कम किया जाना चाहिए जो हाई कैलोरी वाली हों।

इन पर भी दें ध्यान|Weight Loss Tips in Hindi
कुछ प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी शरीर का वजन बढ़ने लगता है और इसे कंट्रोल रखना कठिन हो जाता है। इसलिए अगर आप वेट लॉस के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इन समस्याओं को कंट्रोल करना भी जरूरी है। हाइपोथायरायडिज्म, अवसाद, हृदय रोग, मधुमेह, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) की समस्या भी वजन बढ़ाने वाली मानी जाती है। इन्हें कंट्रोल में रखना जरूरी है।
कहीं आपको नींद की समस्या तो नहीं? | Weight Loss Tips in Hindi
अच्छी सेहत के लिए नींद पूरी होना भी जरूरी है। अध्ययनों में पाया गया है कि जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है उन्हें वजन कम करने में दिक्कत हो सकती है। नींद की गुणवत्ता में कमी से भी वजन बढ़ने का खतरा रहता है। साल 2022 में अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि नींद की कमी होने से खान-पान की आदतों में बदलाव आ सकता है जिसके कारण भी शरीर का वजन बढ़ सकता है। वेट लॉस करना चाहते हैं तो अच्छी नींद की आदत बनाएं।
