ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां

कब नहीं पीना चाहिए ठंडा पानी? जानिए फ्रिज का पानी पीने से कौन सी होती हैं बीमारी

Cold Water Side Effects: गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पीना राहत देने वाला लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा ठंडा या फ्रिज का पानी पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा दोनों इस बात पर जोर देते हैं कि ठंडा पानी कब और कैसे पीना चाहिए। ठंडा पानी तुरंत राहत देता है, लेकिन इसका अधिक सेवन या गलत समय पर सेवन आपकी सेहत के लिए खतरे का कारण बन सकता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए मटके या सामान्य तापमान का पानी पीना सबसे उपयुक्त होता है। कब और किसे फ्रिज का ठंडा पानी पीने से परहेज करना चाहिए और जरूरत से ज्यादा ठंडा पानी पीने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं, साथ ही फ्रिज का पानी पीने के क्या नुकसान हो सकते हैं।

Phone Par Jyada Baat Karne Ke Nuksan | How Phone Call Effects The Ear| Phone Istemal Karne Ke Nuksan

ठंडा पानी कब नहीं पीना चाहिए? | Cold Water Side Effects

अगर आप को ठंडा पानी पीने के इच्छा है तो भी कुछ खास मौकों पर कभी भी ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। फ्रिज का ठंडा पानी पीने का एक सही समय होता है। खाने के तुरंत बाद भूल से भी ठंडा पानी न पीएं। क्योंकि ठंडा पानी पाचन क्रिया को धीमा कर देता है। इससे गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। व्यायाम या वर्कआउट के तुरंत बाद फ्रिज का पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है। वर्कआउट के दौरान शरीर गर्म होता है और ठंडा पानी अचानक पीने से झटका लग सकता है। इससे मांसपेशियों में अकड़न और थकान बढ़ सकती है। सर्दी-जुकाम या बुखार में ठंडा पानी पीने से स्थिति और बिगड़ सकती है और गले की सूजन बढ़ सकती है। इसके अलावा सोने से ठीक पहले ठंडा पानी पीने से पाचन पर असर पड़ सकता है और नींद में खलल पड़ सकती है।

फ्रिज का पानी पीने से कौन सी बीमारी हो सकती है? | Cold Water Side Effects

अक्सर बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि फ्रिज का ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए बल्कि ताजा और मिट्टी के मटके के भरा ठंडा पानी पीना चाहिए। फ्रिज का ठंडा पानी नुकसानदायक हो सकता है। इससे स्वास्थ्य पर कई दुष्प्रभाव पड़ते हैं और ये कई बीमारियों का कारण बन सकता है। जैसे,

  • गला खराब होना या टॉन्सिल की शिकायत
  • साइनस की समस्या बढ़ना
  • पाचन तंत्र कमजोर होना
  • जोड़ों में दर्द या गठिया की परेशानी
  • सिरदर्द या माइग्रेन बढ़ना
  • ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट

किन लोगों को फ्रिज का पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए? | Cold Water Side Effects

कुछ लोगों को स्वास्थ्य विशेषज्ञ फ्रिज का पानी पीने से बिल्कुल मना करते हैं। इसमें साइनस, अस्थमा या श्वसन रोगों से ग्रसित लोग शामिल हैं। साथ ही जिनका अक्सर गला खराब रहता है, बुजुर्ग या जिनके जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती हैं, उन्हें भी फ्रिज के पानी से परहेज करा चाहिए। पाचन संबंधी परेशानी हो या डायबिटीज और हाई बीपी के मरीजों को भी इससे बचना चाहिए।

ज्यादा ठंडा पानी पीने के नुकसान | Cold Water Side Effects

ज्यादा ठंडा पानी पीने से शरीर की प्राकृतिक तापमान प्रणाली प्रभावित होती है। इससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। ठंडे पानी के कारण ब्लड वेसेल्स सिकुड़ने लगते हैं, जिससे शरीर में ब्लड फ्लो धीमा हो सकता है। डाइजेस्टिव एंजाइम की क्रिया धीमी पड़ जाती है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं और मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है, जिससे वजन बढ़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button