ग्रूमिंग टिप्सस्वास्थ्य और बीमारियां

इस उठक बैठक वर्कआउट से तेजी से गलने लगती है चर्बी, शरीर को मिलते हैं कई फायदे

अगर आप भी अपना वजन घटाने की सोच रहे हैं तो अपने दिन की शुरुआत स्क्वाट से करें। यह एक ऐसा वर्कआउट है, जो तेजी से वजन घटाने के लिए जाना जाता है। अगर आप हर सुबह स्क्वाट का तीन सेट 15- 15 बार करते हैं तो इससे न केवल आपका वजन कम होगा,  बल्कि मांसपेशियों को सक्रिय करते हैं और सेहत को अन्य फायदे भी मिलेंगे।

सुबह तीन सेट में 15 बार स्क्वाट करने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है और आपका मेटाबॉलिज़्म तेज होता है। जब शरीर स्क्वैट्स करता है तो यह ऊर्जा का उपयोग करता है, जिसके परिणामस्वरूप कैलोरी बर्न होती है। इस मूवमेंट की तीव्रता हृदय गति को बढ़ाती है, जिससे स्क्वैट्स एक बेहतरीन कार्डियोवैस्कुलर वर्कआउट भी बन जाता है। अगर आप अपना वजन तेजी से कम करण छाते हैं तो यह वर्कऑउट जरूर करें।

शरीर को मिलते हैं कई फायदे

मांसपेशियों को मजबूत बनाता है- हर सुबह स्क्वाट करने से जांघों, कूल्हों और नितंबों (क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग, ग्लूट्स) की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं। चलने, दौड़ने और सीढ़ियां चढ़ने जैसी दैनिक गतिविधियों में इन मांसपेशियों का बहुत महत्वपूर्ण कार्य होता है। समय के साथ नियमित रूप से स्क्वाट करने से निचले शरीर में ताकत बनाने और सहनशक्ति में सुधार करने में मदद मिलती है।

बॉडी होती है फ्लेक्सिबल- स्क्वाट शरीर के लचीलेपन को बेहतर बनाने में मदद करती है, खासकर कूल्हों, घुटनों और टखनों में। जैसे-जैसे मांसपेशियां और जोड़ इस हरकत के आदी होते जाते हैं, इन क्षेत्रों में लचीलापन बढ़ता है। जो लोग लंबे समय तक डेस्क पर बैठे रहते हैं, उनके लिए स्क्वाट करने से उस अकड़न को दूर करने में मदद मिल सकती है। इस तरह से शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को स्ट्रेच करने से समग्र गतिशीलता में योगदान मिलता है।

हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ाता है- स्क्वाट मजबूत हड्डियों को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन स्क्वाट करने से हड्डियों का घनत्व बेहतर होता है, खासकर निचले शरीर में। उम्र के साथ हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। स्क्वाट जैसे व्यायाम इस प्रक्रिया को धीमा करते हैं, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और फ्रैक्चर का जोखिम कम होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button