वेब स्टोरीज

World Liver Day 2025: आहार में करे बदलाव और कम करें लिवर की बीमारियों का खतरा, तुरंत करें शुरुआत

World Liver Day 2025: लिवर की बीमारियों का खतरा हाल के वर्षों में काफी तेजी से बढ़ा है। ये सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करने वाली बीमारी है। कम उम्र के लोगों में बढ़ती फैटी लिवर की समस्या हो या फिर शराब और अन्य गड़बड़ आदतों के कारण लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर के मामले, इन सभी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव भी बढ़ता जा रहा है।

Thand Paani Peene Ke Nuksan | Demerits of Drinking Chilled Water | Thande Paani Ka Nuksan

लिवर की बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इससे बचाव को लेकर लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लाइफस्टाइल और खान-पान की गड़बड़ी ने लिवर की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। यही वजह है कि कम उम्र में ही लोगों को लिवर की बीमारी हो रही है। क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे आप अपने जोखिमों कम को कर सकते हैं?

लिवर की बीमारियों से कैसे बचें? | World Liver Day 2025

लिवर की बीमारी, इसके खतरे और बचाव के बारे में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट बताते हैं, अगर कम उम्र से ही आहार संबंधी आदतों में सुधार कर लिया जाए तो लिवर की बीमारियों के जोखिम को 50 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं। शहरी और ग्रामीण इलाकों, हर जगह पर लिवर रोगों के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, इससे बचाव के लिए पौष्टिक और संतुलित आहार लेना सबसे अच्छा तरीका है। डॉक्टर ने कहा कि लिवर की बीमारी अब सिर्फ शराब के कारण होने वाली समस्या तक सीमित नहीं हैं। नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज  (एनएएफएलडी) जैसे मामले उन लोगों में हो रहे हैं जो शराब नहीं पीते हैं। अस्वास्थ्यकर खान-पान, मोटापे और व्यायाम की कमी इसकी मुख्य वजह है।

अध्ययन में क्या पता चला? | World Liver Day 2025

लिवर की बीमारी और इसके खतरे को लेकर किए गए एक हालिया अध्ययन की रिपोर्ट में भी शोधकर्ताओं ने बताया कि लिवर को स्वस्थ रखने में आहार की महत्वपूर्ण भूमिका है। फ्रंटियर्स इन न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन की रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने लिवर को स्वस्थ रखने के तरीकों के बारे में बताया। यूके बायोबैंक में 1.21 लाख से अधिक प्रतिभागियों के डेटा का विश्लेषण करते हुए, शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन्होंने एंटी-इंफ्लेमेटरी आहार का सेवन किया उनमें क्रोनिक लीवर रोग होने का खतरा 16 प्रतिशत कम था।

जीवनशैली में भी करें सुधार | World Liver Day 2025

डॉ कहते हैं, केवल आहार में बदलकर और पोषण में सुधार करके लिवर रोगों के जोखिम को 50 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। आहार में हेल्दी चीजों को शामिल करना, शराब और प्रोसेस्ड आहार से दूरी बनाना और दिनचर्या में नियमित रूप से व्यायाम की आदत को शामिल करने से लिवर को होने वाली क्षति को रिवर्स भी किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button