Yoga Day 2025: पूरे शरीर को फिट रखने के लिए प्रतिदिन करें इस योगासन का अभ्यास

Yoga Day 2025: हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जाता है। इस दिन आपको भी एक ऐसे योग आसन के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए, जो आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप खुद को फिट बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको हर रोज सूर्य नमस्कार का अभ्यास करना शुरू कर देना चाहिए। आज के इस लेख में हम सूर्य नमस्कार के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानेंगे।
बोन और मसल हेल्थ के लिए फायदेमंद
सूर्य नमस्कार करने से आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाया जा सकता है। इसके अलावा शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए भी सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सूर्य नमस्कार दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए सूर्य नमस्कार को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना लीजिए।

आसान बनाए वेट लॉस जर्नी
सूर्य नमस्कार की मदद से शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट किया जा सकता है यानी अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं तो सूर्य नमस्कार का अभ्यास कर सकते हैं। गट हेल्थ को सुधारने के लिए भी सूर्य नमस्कार को अपने डेली रूटीन में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा सूर्य नमस्कार ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: बुढ़ापे तक जोड़ों का दर्द और कार्टिलेज घिसने की नहीं होगी समस्या, करें ये योगासन
मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद
सूर्य नमस्कार न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ के लिए, बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी वरदान साबित हो सकता है। स्ट्रेस को कम करने के लिए हर रोज सूर्य नमस्कार का अभ्यास करना शुरू कर दीजिए। सूर्य नमस्कार की मदद से नींद की गुणवत्ता को भी सुधारा जा सकता है। इतना ही नहीं, फोकस को इम्प्रूव करने के लिए भी सूर्य नमस्कार को डेली रूटीन में शामिल करने की सलाह दी जाती है।