गर्भावस्थाग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसस्वास्थ्य और बीमारियां

आपके पेट में भी बार-बार होता है दर्द, नजरअंदाज करना गंभीर बीमारी को दे सकता है दावत

आजकल की ज्यादा बिजी लाइफस्‍टाइल में खुद का ध्यान रख पाना मुश्किल सा बनता जा रहा है। हमें कब खाना है, कब सोना है, कब काम करना है, ये सारी चीजें लगभग मिक्स हो गई हैं। शरीर समय-समय पर हमें संकेत देते रहते हैं कि हेल्थ को लेकर सब कुछ ठीक नहीं चर रहा है, लेकिन हम नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे ही अगर पेट में दर्द कुछ घंटों के लिए हो और फिर ठीक हो जाए तो अक्सर हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं।

हालांकि, जब यह दर्द लगातार हफ्तों या महीनों तक बना रहे तो यह एक सामान्य समस्या नहीं, बल्कि किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। हमारे पेट (Abdomen) में कई अहम अंग होते हैं- जैसे आंत (Intestines), लिवर (Liver), किडनी (Kidney), स्टमक (Stomach) और प्रजनन अंग। इसलिए, कारण पता लगाना आसान नहीं होता। अगर आपको लगातार पेट में दर्द हो रहा है तो उसकी कुछ खास वजह हो सकती हैं।

हर बार पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकती है ये गंभीर बीमारी | Do not  ignore stomach pain every time, it can lead to a serious disease

पेट में बार-बार दर्द की वजह | Causes of frequent stomach pain

  • इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS)– इसमें बड़ी आंत प्रभावित होती है। लक्षण- पेट में मरोड़, गैस, बार-बार टॉयलेट जाना।
  • एसिड रिफ्लक्स या जीईआरडी (GERD)- बार-बार खट्टी डकार, सीने में जलन।
  • गैस्ट्राइटिस और अल्सर (Gastritis & Peptic Ulcer)- पेट की परत में सूजन या छाले, अक्सर पेनकिलर ज्यादा खाने या H. pylori इंफेक्शन से।
  • सीलिएक रोग (Celiac Disease)- ग्लूटेन से एलर्जी। गेहूं या जौ खाने पर दस्त, थकान, पेट दर्द।
  • डाइवर्टीकुलाइटिस (Diverticulitis)- बड़ी आंत में छोटे थैले में इंफेक्शन, आमतौर पर बाईं तरफ दर्द।
  • इंफ्लेमेटरी बॉवेल डिजीज (IBD)- क्रोहन रोग और अल्सरेटिव कोलाइटिस. लंबे समय तक दस्त और पेट दर्द।

अन्य गंभीर कारण | Causes of frequent stomach pain

  • गॉलब्लैडर स्टोन (Gallstones)- दाईं तरफ तेज दर्द, खासकर फैटी खाना खाने के बाद।
  • किडनी स्टोन (Kidney Stones)- पीठ से लेकर नीचे तक बहुत तेज दर्द।
  • हर्निया (Hernia)- पेट में उभार और दर्द, खांसने या वजन उठाने पर बढ़ता है।
  • कैंसर (Cancer)- लगातार दर्द के साथ वजन कम होना, खून आना, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
  • एपेंडिसाइटिस (Appendicitis)- दर्द पहले नाभि के आसपास, फिर दाईं तरफ, साथ में बुखार।

डॉक्टर को कब दिखाना जरूरी होता है? | Causes of frequent stomach pain

  • अचानक ज्यादा दर्द
  • उल्टी, बुखार
  • खून वाली उल्टी या स्टूल
  • आंख या त्वचा का पीला होना (Jaundice)
  • वजन तेजी से घटना।

यह भी पढ़ें: मानसून में बढ़ जाती हैं आंखों से जुड़ी ये गंभीर बीमारियां, Expert से जानें बचाव के तरीके

पेट के दर्द से बचाव के आसान तरीके | Causes of frequent stomach pain

  • संतुलित और फाइबर से भरपूर डाइट लें।
  • ज्यादा तैलीय और जंक फूड से बचें।
  • स्मोकिंग और शराब कम करें।
  • ज्यादा पेनकिलर (NSAIDs) का सेवन न करें।
  • डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को कंट्रोल में रखें।
  • अगर समय पर आप डॉक्टर के पास नहीं जाते तो दिक्कतें बढ़ने लगती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button