होली पर खाए हैं खूब पकवान, गैस और बदहज़मी से ये देसी नुस्खे देंगे आराम

होली में अक्सर लोग लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाते हैं। मगर, कभी-कभी त्योहार उत्सव में वे इतना ज्यादा खा लेते हैं कि उस कारण कुछ समय बाद पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या हो जाती है। होली के दौरान यह समस्या तो भी बढ़ जाती है, जब तले-भुने पकवानों और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने के बाद अधिकतर लोगों को अपच की समस्या होने लगती है। कई बार गैस की वजह से सीने में दर्द जैसी समस्या भी होने लगती है। इसलिए, आज के इस लेख में हम कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जो गैस की समस्या से आपको तुरंत राहत दिलाएंगे और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी मदद करेंगे।
अजवाइन का पानी
अजवाइन गैस की समस्या में बहुत फायदेमंद होती है। अजवाइन का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन उबालें और फिर इसे ठंडा करके पी लें। इससे आपको गैस से बहुत जल्दी राहत मिलेगी।

नींबू पानी
नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है और गैस की समस्या को दूर करता है। नींबू पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक नींबू मिलाकर पीएं।
दही
दही खाने से गैस की समस्या में बहुत राहत मिलती है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और गैस की समस्या को दूर करते हैं। गर्मियों में ठंडे चावल के साथ दही खाने से बहुत राहत मिलती है।
अदरक
अदरक में जिंजरोल नामक तत्व होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है और गैस की समस्या से राहत दिलाता है। अगर आपको गैस की समस्या हो रही है तो अदरक का एक छोटा टुकड़ा खाएं।
पुदीना
गैस की समस्या होने पर पुदीना खाने से पेट को बहुत राहत मिलती है। इसके लिए आप पुदीने की चाय या पुदीने के तेल में पानी मिलाकर पी सकते हैं। पुदीने में मेंथॉल नामक तत्व होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है और गैस की समस्या से राहत दिलाता है।
यह भी पढ़ें: कई गंभीर बीमारियों का काल है 1 कटोरी दही, जानिए सेवन का सही समय
सौंफ
अगर आप गैस से परेशान हैं तो सौंफ आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ उबालकर पी सकते हैं।
हींग
हींग खाने से पेट को आराम मिलता है और गैस की समस्या से राहत मिलती है। हींग में मौजूद एस्पिरिन नामक तत्व पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप इसका सेवन गर्म पानी में मिलाकर या खाने में डालकर कर सकते हैं।