क्विनोआ एक सुपरफूड है। जिसकी खेती सबसे पहले दक्षिणी अमेरिका में शुरू की गई थी। लेकिन अब भारत समेत पूरी दुनिया में क्विनोआ उगाया जाने लगा है। आपने क्विनोआ के बारे में काफी सुना होगा। बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर कई दूसरे सेलिब्रिटी इसका इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग इसे किनुआ भी कहते हैं। ये ‘सुपर ग्रेन’ की लिस्ट में शामिल किया जाता है।
क्या होता है क्विनोआ
क्विनोआ एक अनाज है जिसे सुपरफूड के रूप में वर्गीकृत किया गया है। क्विनोआ चौलाई की फैमिली वाला बीज होता है। ये ग्लूटन फ्री डाइट में काफी अहम होता है। वजन घटाने, मधुमेह और हृदय रोग को तेजी से कम करने वाले इस बीज का उत्पादन सबसे पहले अमेरिका में हुआ था। क्विनोआ आपका वजन कम करने में मददगार है – अगर आप स्वस्थ तरीके से वजन कम करना चाहते हैं, तो अपने आहार में क्विनोआ को जरूर शामिल करें।
Also Read – दोबारा गर्म की हुई चाय है पूरी जहर , हकीकत जानने के लिए यहां पढ़ें
क्विनोआ में कौन से पोषक तत्व पाए जाने हैं
क्विनोआ प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स है। इसमें आयरन और फाइबर भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। क्विनोआ में एंटी-सेप्टिक, एंटी-कैंसर, एंटी-एजिंग गुण भी पाए जाते हैं। यह वजन घटाने, हार्ट को हेल्दी रखने, कब्ज में राहत पहुंचाने और डायबिटीज में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
क्विनोआ खाने के क्या फायदे हैं
वजन घटाने में करता है मदद
अगर आपको मोटापा हेल्दी तरीके से कम करना है तो डाइट में क्विनोआ जरूर शामिल कर लें। इसे नाश्ते में खा सकते हैं। क्विनोआ में हाई फाइबर होता है जो वेट को कंट्रोल करता है। क्विनोआ में फाइबर का बड़ा हिस्सा अघुलनशील होता है और हाइड्रॉक्सीकाडेसोन पाए जाते हैं। जिससे वजन कंट्रोल रहता है।
दिल को बनाता है स्वस्थ
आपके हार्ट के लिए क्विनोआ अद्भुत भोजन है। इसमें घुलनशील फाइबर काफी होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से निकालने के लिए लिवर को तेज करता है। डाइट में क्विनोआ शामिल करने से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। इसमें हार्ट के लिए हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है।
Also Read – ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी है यह लाल जूस, मसल्स में भर देगा पावर
एनीमिया से बचाता है
क्विनोआ में आयरन काफी ज्यादा होता है। करीब एक कप क्विनोआ खाने से आप दिन की आयरन की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। क्विनोआ खाने से एनीमिया के खतरे को कम किया जा सकता है। कई बार कम राइबोफ्लेविन की वजह से भी एनीमिया हो जाता है। क्विनोआ में राइबोफ्लेविन ठीक मात्रा में पाया जाता है।
डायबिटीज में है फायदेमंद
क्विनोआ को डायबिटीज के मरीज भी आसानी से खा सकते हैं। ये साबुत अनाज होता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। क्विनोआ में फाइबर होता है जो रक्त शर्करा के स्तर को कम रखता है। डायबिटीज का दुश्मन मोटापा भी इससे दूर रहता है। इसमें पाए जाने वाले एमिनो एसिड ब्लड शुगर को कंट्रोल रखते हैं।