किशमिश कई बीमारियों का है रामबाण इलाज, जल्द शुरू करें इसका सेवन

किशमिश एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जो कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। यह दूसरे ड्राईफ्रूट के मुकाबले मार्केट में सस्ता मिलता है किशमिश एक ऐसा सुपरफूड है जो आपको कई बीमारियों से निजात दिला सकता है। शरीर में खून संबंधी बीमारियों से निजात दिलाने के लिए किशमिश बहुत खास है।
इन बीमारियों में किशमिश है रामबाण
जो लोग एनीमिया जैसी समस्या से पीड़ित हैं, जिनके शरीर में हिमोग्लोबिन की समस्या है। उन्हें हर रोज सुबह खाली पेट किशमिश भिगोकर खाने से काफी फायदा मिलता है। आयरन की कमी पूरी हो जाती है। किशमिश में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जैसे कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम विटामिन और प्रोटीन पोटैशियम ये सभी पोषक तत्व दांत और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसके सेवन से दांत और हड्डिया मजबूती होती हैं।
अगर आपको हृदय रोग की समस्या है तो आप किशमिश का सेवन कर सकते हैं। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, किशमिश खराब कोलेस्ट्रॉल यानी कि एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड को कम कर सकती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल की वजह से होने वाले हृदय रोग के जोखिम से बचा जा सकता है।
किशमिश को कार्बोहाइड्रेट का एक नेचुरल स्रोत माना जाता है। किशमिश के अंदर अधिक मात्रा में अमीनो एसिड होता है जो high-intensity वर्कआउट के बाद मसल्स को जल्दी रिकवर करने में मदद करता है। किशमिश में डाइटरी फाइबर और प्रोबायोटिक पाए जाते हैं. यह दोनों तत्व पेट में अच्छे और स्वस्थ बैक्टीरिया है को बनाने में मदद करते हैं, जिनकी मदद से वजन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
जिन लोगों की आंखें कमजोर है रोशनी कम होने लगी है, उन्हें किशमिश का सेवन शुरू कर देना चाहिए। क्योंकि इसमें विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।
किशमिश में प्रचुर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जो शरीर के अंदर मौजूद सोडियम के प्रभाव को कम कर सकता है। इसके जरिए ब्लड प्रेशर संतुलित बना रहता है। किशमिश आप जैसे मर्जी वैसे खा सकते हैं। लेकिन इसका भरपूर फायदा पाने के लिए आप इस को भिगोकर खाएं। रात भर किशमिश को भिगो दें और सुबह खाली पेट किशमिश और उसका पानी पीएं। इससे भरपूर फायदा मिलेगा।